WTC Scenarios : World Test Championship (WTC) 2021 – 2023 Cycle अपने आखरी पड़ाव पर है , और अभी तक यह Confirm नहीं है की कौनसी वो दो टीम होंगी जो फाइनल खेलेगी। हलाकि अगर WTC रैंकिंग्स पर नज़र डाली जाए तो यह बात लगभग तय है की India वो पहली टीम होगी जो Final में प्रवेश करेगी।

Also Read : 31मार्च से IPL शुरू, जानिए Schedule!

क्या हैं ऑस्ट्रेलिया और भारत की WTC Scenarios

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया इस WTC Cycle में सबसे बेहतरीन टीम रही है। इस Cycle में भारत के खिलाफ दुसरे टेस्ट तक,  वे 136 अंक और 66.67 % अंक प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर हैं। उनकी Final में पहुँचने कि आशंका पूरी है। उनके ना पहुँचने के chances बस दो बातों पर निर्भर है , पहला अगर वे Border Gavaskar Trophy में 4 – 0 से हार जाएं और दूसरा अगर श्रीलंका अपने आने वाले न्यूज़ीलैंड दौरे पर 2 – 0 से जीत जाएं। पर अगर ऑस्ट्रेलिया इस series में भारत के ख़िलाफ़ बचे हुए दो मैचों में एक भी मैच को Draw करने में सफल हुए तो वे Final में प्रवेश कर जाएंगे।

भारत 

भारत के Scenarios भी ऑस्ट्रेलिया से ज़्यादा विपरीत नहीं हे। उनके लिए चीज़ें तभी मुश्किल हो सकती हैं अगर वो ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अगला दोनों मुकाबला हार जाएँ और श्रीलंका अपनी आने वाली Series 2 – 0 से जीत जाएं, ऐसे में भारत के लगातार WTC Final खेलने का सपना ख़त्म हो सकता है, पर ऐसा होता दीखता नहीं है।

WTC Scenarios

क्या हैं श्रीलंका की WTC Scenarios

श्रीलंका

श्रीलंका भी भारत और ऑस्ट्रेलिया series पर निर्भर हैं। श्रीलंका का अगले महीने न्यूज़ीलैंड दौरा है जिसमे उन्हें अगर अपने Final के chances बढ़ाने हैं तो उन्हें न्यूज़ीलैंड को 2 – 0 से हराना होगा, नहीं तो भारत और ऑस्ट्रेलिया का Final खेलना तय रहेगा।

तो ये थी कुछ टीमों के WTC Final पहुँचने की आशंका। पर अगर Rankings और टीमों के प्रदर्शन पर ध्यान दिया जाए तो ऐसा लगता है की 7 से 11 June को होने वाले WTC Final में खेलने वाली टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया ही होगी।

Also Read : IPL 2023 से पहले CSK पर Gautam Gambhir का बड़ा बयान बाज़ी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *