World Cup : आज होने जा रहा है महिला T20 विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला जो की भारतीय समय के अनुसार आज 6:30 pm बजे Cape Town के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेला जाएगा।

Also Read : IPL Incredible Awards जीतने वालों के नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

इस World Cup में दक्षिण अफ्रीका का हाल

World Cup

किसी भी दक्षिण अफ्रीकी आप पूछें तो वे यही कहेंगे की उन्हें नहीं लगा था की ये दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम इस T20 World Cup के फाइनल तक पहुंच जाएगी और अगर आप किसी ऑस्ट्रेलियाई से पूछें तो वे ये कहेंगे की उन्हें पूरा भरोसा था की उनकी टीम पहुंचेगी क्योंकि ऐसा ही कुछ रहा है इन दो टीमों का इस 2023 T20 World Cup का प्रदर्शन। दक्षिण अफ्रीका को इस World Cup ke पहले मैच में ही श्रीलंका के हाथों तीन रनों से हार मिली और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध छे विकटों से हार मिली, दक्षिण अफ्रीका एक नाज़ुक हालात में थी और उन्हें अपने ग्रुप मैच के आख़री मुकाबले में बांग्लादेश को हराना ज़रूरी था जो की उन्होंने किया और इसी समय यह World Cup रोमांचक होना शुरू हुआ। पहले Semi Final में ऑस्ट्रेलिया को भारत के विरुद्ध पांच रनों से एक बड़ी जीत मिली फिर दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को दूसरे Semi Final में रौंद डाला। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया इस विश्व कप के फाइनल में बिना हार के पहुंची मगर दक्षिण अफ्रीका का सफर डगमगाता दिखा है।

World Cup में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

World Cup

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक छे T20 मुकाबले हुए हैं जिसमें सारे मैचों में ऑस्ट्रेलिया विजेता रही है, पर ये भूलना गलत होगा की दक्षिण अफ्रीका मेज़बान टीम है और उनका गेंदबाज़ी खेमा कमाल का है जिसको हमने इंगलैंड के विरुद्ध Semi Final में देखा है। दक्षिण अफ्रीका टीम अभी आत्मविश्वास से भरी है मगर ऑस्ट्रेलिया फाइनल खेलने में ज़्यादा अनुभवी टीम है क्योंकि वे लगातार सातवीं बार T20 विश्व कप फाइनल में खेलने जा रही है और वे अब तीसरे T20 World Cup Title से बस एक जीत दूर हैं।

Also Read : NZ vs ENG : इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने तोड़ा 30 साल पुराना रिकॉर्ड

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *