Virat Kohli : भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत भारतीय टीम के लिए बहुत खराब रही। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभ्मन गिल और चेतेश्वर पुजारा दोनों ही जेम्स एंडरसन का शिकार हो गए। दोनों खिलाडी 18वें ओवर में ही आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। इन दोनों के बाद विराट कोहली और हनुमा विहारी बैटिंग करने के लिए मैदान पर आये।

विराट कोहली ने फिर तोड़ा भरोसा:- इस बार भी विराट कोहली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह मैदान में आने के बाद 25वें ओवर की दूसरी गेंद पर मेथ्यु पोट्स का शिकार बन गए। Virat kohli पोट्स की गेंद में कुछ इस तरह फंस गए थे जिसे देखकर सब हैरान रह गए थे। पोट्स की शानदार इंस्विंग को कोहली बिलकुल भी नहीं भाँप पाये।

Virat Kohli

Virat Kohli : विराट कोहली दो मूड में नजर आए

पोट्स की गेंद खेलते हुए विराट कोहली दो मूड में नजर आए। पहले तो विराट कोहली (Virat Kohli) ने शॉट खेलने का सोचा लेकिन बाद में अपने फैसले को बदलते हुए गेंद रोकने के बारे में सोचा। बस उनका यही डबल मूड उन्हें ले डूबा और वह आउट हो गए। कोहली 19 गेंदों में सिर्फ 11 रन ही बना पाए। इस बार विराट कोहली जेम्स एंडरसन का नहीं मैथ्यू पोट्स का शिकार हुए।

इस टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली से बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही थी कि वह इस मैच में अपना 71 वां शतक लगाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कोहली सिर्फ 11 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। विराट कोहली ने अपना अंतिम शतक 2019 में लगाया था। उनके फैन्स तीन साल से उनके शतक का इंतजार कर रहे है। 2019 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपना 70 वां शतक लगाया था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *