क्रिकेटर्स : भारत में क्रिकेट सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। हर क्रिकेट प्रेमी का अपना एक फेवरेट क्रिकेटर भी है। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों के बारे में हर फैंस जानना चाहता है। आज का ये आर्टिकल भी कुछ इसी तरह का है, जिसमे हम कुछ क्रिकेटर्स की गर्लफ्रेंड्स के बारे में आपको बताएंगे, जो खुद भी किसी हस्ती से कम नहीं है।

ये है वो 5 क्रिकेटर्स

दीपक चाहर और जया भारद्वाज

आईपीएल मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ में बिकने वाले दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड का नाम जया भारद्वाज हैं। दीपक ने पिछले साल आईपीएल मैच के बाद जया को स्टेडियम में ही प्रपोज किया था। जया एक प्राइवेट कंपनी में काम करती हैं और उनके भाई सिद्धार्थ भारद्वाज बिग बॉस का हिस्सा रहे हैं। कहा जा रहा है कि दीपक और जया इस साल शायद शादी कर सकतें हैं।

क्रिकेटर्स

ऋषभ पंत और ईशा नेगी

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के बारे में सभी को पता है। ईशा और ऋषभ दोनों उत्तराखंड के रहने वाले हैं। ईशा ने देहरादून के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। इसके बाद एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए इंग्लिश ऑनर्स किया है। वह एक एंटरप्रेनॉर और इंटीरियर डेकोर डिजाइनर हैं। ईशा फैशन और साहित्य में अच्छी खासी रुचि रखती हैं।

क्रिकेटर्स

पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह

भारत को अपनी कप्तानी में 2018 अंडर-19 विश्व कप जिताने वाले पृथ्वी शॉ अभिनेत्री प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं। प्राची ने उड़ान टीवी सीरियल से अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, पृथ्वी और प्राची ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की है। इन दोनों को कभी साथ में भी नहीं देखा गया है। इन दोनों ने सोशल मीडिया में जरूर एक दूसरे की फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। प्राची बेली डांस में महारत रखती हैं और उनके डांस वीडियो फैंस को खासे पसंद आते हैं।

ईशान किशन और अदिति हुंडिया

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। वह 2016 में मिस राजस्थान प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं। इस प्रतियोगिता में वह दूसरे नबंर पर रही थीं। 2017 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का खिताब जीता। इसी साल एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया में अदिति टॉप-15 कंटेस्टेंट में शामिल थीं। उन्होंने 2018 में मिस सुपरनेचुरल का खिताब भी जीता था। ईशान और अदिति लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अदिति पहली बार आईपीएल 2019 फाइनल के दौरान चर्चा में आई थीं।

राहुल चाहर और ईशानी

आइपीएल से फ़ेमस हुए राहुल चाहर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं और वो काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड ईशानी को डेट कर रहे हैं। राहुल चाहर क्रिकेट के मैदान के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और वो अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड ईशानी के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हैरानी की बात ये है की राहुल ने 20 साल की उम्र में साल 2019 में सगाई की थी। राहुल की मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर इतना नही रहती।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *