Ravindra Jadeja Dream House : भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से ज्यादा अपनी रॉयल्टी के लिए चर्चा में रहते है। रविंद्र जडेजा इंडियन क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अंत में भी बाजी पलटने का हुनर रखते है। इनके फैंस उन्हें मैदान में देखने के लिए बेताब रहते हैं। आज हम मैदान से दूर उनके आलीशान घर की बात करते हैं, जहां वह अपनी पत्नी और फैमिली के साथ रहते हैं।

Ravindra Jadeja Dream House : 4 मंजिल का शाही महल

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा गुजरात के जामनगर के रहने वाले हैं। जहां उनकी बल्लेबाजी के साथ उनके रॉयल्टी के भी काफी चर्चे होते हैं। इनके चार मंजिला घर को घर नहीं शाही महल कह सकते हैं। उनके इस महल में बड़े-बड़े दरवाजे और झूमर के साथ कई सारे पुराने फर्नीचर भी हैं, जो लग्जरियस लाइफ का अनुभव देते हैं।

Ravindra Jadeja Dream House

आपको बता दें उन्होंने अपने घर को बड़े सादगी के साथ शाही अंदाज दिया है। उनके घर में जाकर लकड़ी से बनी चीजें इस्तेमाल की गई है। इतना ही नहीं जडेजा अपने घर को और भी शानदार बनाने के लिए कई सारे महंगे शो पीस का इस्तेमाल करते हैं, जो उनकी घर की खूबसूरती को और चार चांद लगा देते हैं। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वह कई बार अपने घर की फोटो शेयर करते रहते हैं, जिससे यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके घर का हर कोना रॉयल्टी का एहसास दिलाता है।

Ravindra Jadeja Dream House : लिविंग एरिया को बनाया सबसे खास

रविंद्र जडेजा ने अपने लिविंग एरिया को बड़ी ही सादगी के साथ महंगे महंगे फर्नीचर से उसकी खूबसूरती बढ़ा दी है। वहीं उनके लिविंग एरिया में एक बेहद आरामदायक सोफा भी रखा गया है, जहां उन्हें अक्सर आराम करते देखा जा सकता है।

रविंद्र जडेजा के पास इस शाही महल के अलावा एक फार्महाउस भी हैं। जिसे ‘मि. जड्डू फॉर्म हाउस’ के नाम से जाना जाता है। यहां वह अपनी फैमिली से ज्यादा घोड़ों के साथ वक्त बिताने जाते हैं। उन्हें घुड़सवारी का बहुत शौक हैं। इसके अलावा वह तलवारबाजी भी करते हैं। यही वजह है कई बार क्रिकेट मैदान में वह अपने पल्ले को तलवार की तरह घुमाते दिखाई देते है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *