MS Dhoni : मिस्टर फिनिशर कहे जाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहा चुके महेंद्र सिंह धोनी के आज के वक्त में सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कई चाहने वाले हैं। कई उभरते खिलाड़ी धोनी को अपने आदर्श के रूप में भी देखते हैं। जिस इंसान के इतने चाहने वाले हो, उनके आलोचकों की भी कोई कमी नही होती। धोनी के भी कई आलोचक है, लेकिन अगर उनके सबसे बड़े आलोचक के बारे में बात की जाए तो सबसे पहला नाम पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का आता है। हाल ही में योगराज सिंह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमे वे एमएस धोनी के बारे में कड़वी बात कर रहेंगे।

MS Dhoni

MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी को थप्पड़ लगाने से लेकर भीख मांगने और रावण तक की संज्ञा

इस वीडियो में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को थप्पड़ लगाने से लेकर भीख मांगने और रावण तक की संज्ञा दे दी हैं। इस दौरान उन्होंने 2011 के विश्व कप में युवराज सिंह की जगह धोनी के आने के फैसले को भी गलत बताया है।

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अपने सीधे तरीके से बातचीत के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के लिए कहा है कि ” ये साला दो टके का इंसान जो कल ज़मीन पर सोता था। रात को इसको रोटी मिलेगी भी या नहीं ये नहीं मालूम था। आज खुदा ने इसे इतना कुछ दे दिया तो घमंड दिखाता है। आज खुदा ने इसके भंडारे भर दिए हैं। उस टीम का कप्तान बना दिया जिसमे इतने सारे सीनियर खिलाड़ी थे“।

योगराज सिंह ने अपनी बातचीत में आगे कहा कि ” इतनी बड़ी टीम का कप्तान होने के बाद ये पत्रकार के समाने बैठकर उनकी धज्जियां उड़ाता है। उनके ऊपर हंसता है। हिंदुस्तान के लोगों पर हंसता है और हिंदुस्तान के लोग इस पर तालियां मारते हैं। अगर मै मीडिया में होता तो चाटा मारता और कहता कि तेरी औकात नहीं है कि तू ऐसा कर सके”।

आगे अपनी बातचीत में उन्होंने रावण के राम का उदाहरण देते हुए कहा कि एक रावण था, लेकिन ये यानी महेंद्र सिंह धोनी अपने आप को रावण से भी ऊपर खुद को खुदा समझते हैं। आगे उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को वो बद्दुआ नहीं दे रहे हैं, लेकिन वो आगे जाकर भीख मांगेंगे और जो कुछ भी है सब तिनका तिनका करके उजड़ेगा।

अपने इंटरव्यू में आगे योगराज सिंह ने कहा कि 2011 में जब नंबर चार पर युवराज सिंह आए, तब उन्हें रोककर वो खुद आ गए थे। अब छ नंबर पर बैटिंग करने क्यों गए थे। उन्होंने धोनी को भीगी बिल्ली तक कह दिया। बता दें, युवराज सिंह 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। उन्होंने पूरे सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी की थी, लेकिन 2011 के विश्व कप का हीरो महेंद्र सिंह धोनी को कहा जाता है, इस बात पर योगराज सिंह ने कई बार आपत्ति जताई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *