MS Dhoni : भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तो पूरी दुनिया जानती है. उन्होंने अपने कप्तानी पीरियड में भारतीय टीम को 2011 का वर्ल्ड कप जिताया था. लेकिन साल 2020 में महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं. महेंद्र सिंह धोनी इस समय लंदन घूमने गए हैं, वहीं पर उन्होंने अपना 41 वां जन्मदिन भी मनाया था.

पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) चाहे भारत में हो या भारत से बाहर, उनके चाहने वाले उनकी एक झलक देखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं. लंदन घूमते समय धोनी ने हर वक्त अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था लेकिन फिर भी उनके चाहने वालों ने उन्हें पहचान ही लिया. इसके बाद जो हुआ उससे धोनी बच नहीं पाए. धोनी को पहचानने के बाद उन्हें देखने के लिए भगदड़ मच गई. इस चीज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

MS Dhoni

MS Dhoni : बॉडी गार्डस ने धोनी को संभाला

आपको बता दें, लंदन घूमना महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को काफी भारी पड़ गया. यहां पर उनके चाहने वालों ने उन्हें ढूंढ लिया और देखते-देखते उनके चारों तरफ लोगों की भीड़ जमा हो गई. अचानक मची भगदड़ में धोनी थोड़ा सा लड़खड़ा गए और उनके हाथ में जो सामान था वह भी नीचे गिर गया. इसके बाद उनके साथ चल रहे बॉडी गार्डस ने धोनी को संभाला और उनको उठाया. धोनी की एक झलक पाने और सेल्फी लेने के लिए चारों तरफ भगदड़ मच गई थी. लोगों की भीड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस बीच महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच का मजा उठाने भी गए. महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके खास मित्र सुरेश रैना भी थे. इस समय से पहले भी महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 सीरीज के दौरान ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से ड्रेसिंग रूम में भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की थी.

धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2007 में अपना पहला T20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद उन्होंने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में जीत दिलाई थी. इसका मतलब हम कह सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी इकलौते भारतीय कप्तान है जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने क्रिकेट की तीनों ट्रॉफी जीती है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *