MS Dhoni : अगर आप महेंद्र सिंह धोनी के या क्रिकेट के फैन होंगे तो आपने भी कभी ना कभी तो महेंद्र सिंह धोनी को मैच में अपनी बल्लेबाजी से पहले बल्ले को पकड़ उसे चबाते हुए तो जरुर देखा होगा। महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी से पहले उनपर कैमरे का जाना आम बात है, लेकिन कभी कभी मैच में अपनी बल्लेबाजी से पहले उतरने से पहले वो अपने बल्ले के निचले हिस्से को चबाते हुए नजर आते हैं। फैंस अचंभे में पड़ जाते हैं की आखिर वो ऐसा करते क्यों हैं।

MS Dhoni : धोनी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी फेल रही
सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी फेल रही है। इस फोटो में महेंद्र सिंह धोनी अपने बात को चबाते दिख रहें हैं। आईपीएल के एक मैच के दौरान ली गई ये फोटो तस्वीर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये फोटो देखने के बाद क्रिकेट व एमएस के फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर धोनी अपना बात क्यों चबा रहे हैं।
अब इसका जवाब भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अमित मिश्रा ने एक ट्वीट के माध्यम से दिया है।
अब भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अमित मिश्रा ने इसका खुलासा कर दिया है। अमित मिश्रा ने ट्वीट किया ha कि “अगर आप सोच रहें हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आखिर क्यों अपना बल्ला चबाते है। ऐसा वो अपने बल्ले के टेप को साफ रखने के लिए करते है, उन्हें अपना बल्ला साफ पसंद है। आपने कभी भी महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से टेप या कोई धागा निकलते नहीं देखा होगा”।
आईसीसी विश्वकप में महेंद्र सिंह धोनी का वो आखिरी मैच, जो 2019 के वनडे विश्वकप में खेला गया था। फैंस न्यूजीलैंड और भारतीय टीम के बीच उस मैच को शायद ही भूल सकेंगे। भारतीय टीम ऑलआउट होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी। इस मैच में भी जब शुरुआती तीनों बल्लेबाज एक एक रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। तब भी ड्रेसिंग रुम में महेंद्र सिंह अपना बल्ला इसी तरह चबाते हुए शांत नजर आए थे। फैंस ने तब इसे एक टोटका समझा था। महेंद्र सिंह धोनी उस मैच में भारत की अंतिम उम्मीद के तौर पर 52 रन पर रन आउट हो गए। अब अमित मिश्रा ने इसका जवाब बता दिया है।