MS Dhoni : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई को अपना 41 वां जन्मदिन मनाया था. उनके जन्मदिन के मौके पर कई दिग्गज खिलाड़ियों और सेलिब्रिटीज ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी है. इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के फैन भी उन्हें जमकर मैसेज कर रहे हैं. इसी सब के बीच आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने धोनी के जन्मदिन के मौके पर रियान पराग का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस आक्रामक हो उठे और रियान पराग को बुरी तरह ट्रोल किया.

MS Dhoni : RR ने शेयर किया वीडियो

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर रियान पराग का एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में रियान पराग महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की नकल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. रियान पराग महेंद्र सिंह धोनी के 1 छक्के की नकल कर रहे हैं जो उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप के फाइनल में आखिरी में लगाया था.

रियान पराग को महेंद्र सिंह धोनी की नकल करते हुए देख फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. इस वीडियो को देखने के बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने रियान पराग को बुरी तरह रोल करना शुरू कर दिया. रियान पराग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे है.

MS Dhoni

MS Dhoni : फैंस ने किया ट्रोल

रियान पराग वह महेंद्र सिंह धोनी की नकल करना काफी महंगा पड़ गया. रियान पराग के इस वीडियो पर महेंद्र सिंह धोनी के फैंस जमकर बुरे बुरे कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा, साले पान पराग दोबारा ऐसी हरकत की तो इतने जूते मारूंगा इतने जूते मारूंगा कि गंजा कर दूंगा.

कुछ लोगों ने रियान पराग को सेकंड कॉपी बताया है. तो कुछ ने हंसने वाले इमोजी लागये है. जैसे उनका मजाक उड़ा रहे हो. इस के अलावा कुछ लोगों ने गुस्से वाला इमोजी लगाया है और भी लोग बहुत सारे बुरे बुरे कमेंट कर रहे हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *