MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को तो आज पूरी दुनिया जानती है. महेंद्र सिंह धोनी पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर और खिलाडी रह चुके है. महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंचाया है. इनकी कप्तानी में भारत ने तीनो ICC ट्रॉफी जीती है.

महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट की खबरें तो आई दिन आप पढ़ते ही होंगे. लेकिन क्या आप उनकी पर्सनल लाइफ और फैमिली के बारे में जानते है. फ़िल्म ‘धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में सब कुछ सच बताया गया है या नहीं? तो आज हम आपके फेवरेट क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे है.

MS Dhoni

MS Dhoni : इनके है इतने भाई-बहन

महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े भाई है, जिनका नाम नरेंद्र सिंह धोनी है. नरेंद्र सिंह ने तब ही घर छोड़ दिया था ज़ब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) केवल 10 साल के थे. उन्होंने किसी मनमुटाव के कारण घर नहीं छोड़ा था. नरेंद्र सिंह (Narendra Singh) और उनके परिवार में कोई मतभेद नहीं था.

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम जयंती (Jayanti) है. जयंती ने धोनी का हर कदम पर साथ दिया है. धोनी के ऊपर बनी फ़िल्म में भी उनकी बहन के बारे में बताया गया था, लेकिन इस फ़िल्म में धोनी के भाई के बारे में कुछ नहीं बताया गया.

MS Dhoni : क्या करते है धोनी के भाई-बहन

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के भाई नरेंद्र सिंह (Narendra Singh) एक राजनेता है. वो अपनी फैमिली के साथ रांची में ही रहते है. इनकी शादी 2007 में हो गई थी और इनके दो बच्चे भी है.

इसके अलावा, महेंद्र सिंह धोनी की बहन जयंती (Jayanti) एक स्कूल में इंग्लिश टीचर है. जयंती ने धोनी का हार्दिक मुश्किल वक़्त में साथ दिया है. जयंती की गौतम गुप्ता नाम के शख्स से शादी हो चुकी है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *