MS Dhoni : महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की दुनिया में कमी नहीं है। वे अपने प्रदर्शन के साथ साथ अपने निर्मल व्यवहार और बड़े दिल वाले होने के लिए भी पहचाने जाते हैं। हर मैच में उनके इस चरित्र का नजारा फैंस को दिख ही जाता है। कुछ ऐसा ही आईपीएल के 59वें मैच में। भी देखने को मिला।

आईपीएल सीजन 15 का 59वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई की टीम 16 ओवर्स में 97 रन बना कर ही ऑल आउट हो गई। ये मैच मुंबई की टीम ने अपने नाम कर लिया। मैच के बाद की कुछ तस्वीरें, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम की जर्सी पर साइन करते नजर आ रहें हैं, काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में छुपी कहानी ने चेन्नई सुपर किंग्स और धोनी के फैंस का दिल जीत लिया है।

MS Dhoni

MS Dhoni : फैंस महेंद्र सिंह धोनी की काफी तारीफ कर रहें

महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हराने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। जवाब ने मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर्स के अंदर ही ये रन बनाकर जीत हासिल कर ली। तस्वीर में मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के डग आउट के बाहर चेन्नई और मुंबई के कुछ सदस्य महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी अपने नंबर सात की जर्सी पर साइन करते नजर आ रहे हैं। दरअसल मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी साइन की हुई इन जर्सी को अपनी टीम के खिलाड़ियों और उस मैच की विरोधी टीम के कुछ खिलाड़ियों व स्टाफ को भेंट स्वरूप दी है। यह देख सोशल मीडिया पर फैंस महेंद्र सिंह धोनी की काफी तारीफ कर रहें हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स का ये आईपीएल (IPL) सीजन काफी निराशजनक रहा है। रवींद्र जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 मैच में दो जीत हासिल की। बाद में जडेजा ने कप्तानी का भार वापस महेंद्र सिंह धोनी को थमा दिया, जिसके बाद भी टीम प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। सीजन में प्ले ऑफ की रेस से बाहर होने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स दूसरी टीम है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *