MS Dhoni : दोस्तों महेंद्र सिंह धोनी आज क्रिकेट में बड़ा नाम है। बहुत से खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को अपना रोल मॉडल मानते हैं और उनकी तरह है मैच खेलना चाहते हैं। धोनी के जैसा फिनिशर विश्व क्रिकेट में और कोई नहीं हुआ है और उन्होंने यह काफी बार करके भी दिखाया है। धोनी ने विकेट के पीछे रहकर भी काफी मैच अपनी टीम को जिताए हैं। जो भी खिलाड़ी धोनी की कप्तानी में खेला हुआ है वह उनकी तारीफ करते हुए नहीं थकता। हर कोई कहता है कि धोनी जैसा क्रिकेट ब्रेन किसी और में नहीं है।

लेकिन जिस धोनी (MS Dhoni) को पूरी दुनिया अपना रोल मॉडल बनाना चाहती हैं उनका भी एक रोल मॉडल है जिनके तरह पर हमेशा से खेलना चाहते थे। इस बारे में उन्होंने एक आयोजन में बताया है। आइए आपको बताते हैं कि धोनी अपना आइडियल किसको मानते हैं।

MS Dhoni

MS Dhoni : इस खिलाड़ी को अपना आइडियल मानते है धोनी

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आइडियल सचिन तेंदुलकर ही है जिन्हें आज विश्व क्रिकेट में क्रिकेट के भगवान के रूप में जाना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी कहते हैं कि मैं भी हमेशा से सचिन तेंदुलकर की तरह खेलना चाहता था लेकिन बाद में मुझे पता चल गया कि मैं उनके जैसा कभी नहीं खेल सकता। लेकिन मेरे दिल में हमेशा से उनकी ही तरह खेलने की बात चलती थी।

महेंद्र सिंह धोनी एक कार्यक्रम में गए थे जहां पर उन्होंने यह सारी बातें की। एक छोटी सी बच्ची ने उनसे काफी सवाल किए जिसके बारे में धोनी बात करते हुए सचिन को अपना आइडियल बताते हैं। जब उस बच्ची ने महेंद्र सिंह धोनी की फेवरेट सब्जेक्ट के बारे में उनसे सवाल किया तो इसका जवाब उन्होंने हंसते हुए टाल दिया।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अभी क्रिकेट से तो संन्यास ले चुके हैं वह सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हैं। इसी बीच यह खबरें आ रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्मों में भी बतौर प्रोड्यूसर अपना हाथ आजमाने वाले हैं। जिसके लिए वह विजय थलापति और महेश बाबू के साथ काम करेंगे। कुछ समय पहले महेंद्र सिंह धोनी और विजय की तस्वीरें भी वायरल हुई थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *