MS Dhoni : दोस्तों पूर्व भारतीय कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी बहुत से लोगों के आइडल और चहेते खिलाड़ी हैं। उनको मैदान पर देखने से ही इतनी खुशी मिलती है कि सब लोग आईपीएल का इंतजार करते है। जिस मैच में महेंद्र सिंह धोनी खेल रहे होते हैं उसकी लोकप्रियता वैसे ही बढ़ जाती है। लेकिन क्या आपको यह पता है कि महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की तरह कोई लीजेंड्स लीग नहीं खेल सकते। आइए हम आपको इस बारे में बताते हैं।

MS Dhoni

MS Dhoni : बीसीसीआई के कुछ नियम

दोस्तों आपने भी सोचा होगा कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लीजेंड्स लीग में खेलते हुए देखें। लेकिन दोस्तों हाल फिलहाल ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि बीसीसीआई के कुछ नियम है और उनके अनुसार अगर कोई खिलाड़ी बीसीसीआई के अंडर खेलते है चाहे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या IPL तो वह किसी दूसरे टूर्नामेंट का हिस्सा बनी बन सकता। अगर कोई खिलाड़ी किसी दूसरी टीम से खेलना चाहता है या फिर कोच बनना चाहता है तो उसे भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेना पड़ेगा। इसलिए अगर महेंद्र सिंह धोनी को लीजेंड्स लीग खेलनी है तो उन्हें आईपीएल से भी संन्यास लेना पड़ेगा।

भारतीय टीम से संन्यास लेने के बाद में सुरेश रैना, रोबिन उथप्पा जैसे खिलाड़ी अब लीजेंड क्रिकेट खेल रहे हैं। अभी ये खिलाड़ी जिस टीम से चाहे खेल सकते हैं चाहे वह द हंड्रेड हो, बिग बेस लीग हो या अन्य कोई टूर्नामेंट। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने तो पहले ही बता दिया है कि वह अभी 2023 का आईपीएल भी खेलने वाले हैं तो वह लीजेंड्स लीग में 2023 के बाद ही हिस्सा ले सकते है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *