MS Dhoni B’Day : 7 जुलाई को भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है. यह क्रिकेट के चाहने वालों के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है. महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट को अनोखे और यादगार लम्हे देने में अपनी पूरी भूमिका निभाई है. आज की तारीख को भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम और करिश्माई कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है.आज धोनी 41 साल के हो गए.

धोनी का जन्मदिन (MS Dhoni B’Day) केवल वह और उनका परिवार ही नहीं मनाते, बल्कि उन्हें दिल से चाहने वाले भी अलग अलग अंदाज में उनका बर्थडे मनाते हैं. इस बार धोनी अपने जन्मदिन (MS Dhoni B’Day) पर विदेश में है. इस समय वह अपनी सबसे पसंदीदा चीज वहां कर रहे हैं और वह है महंगी और तेजतर्रार गाड़ियों की सवारी.

MS Dhoni B'Day

MS Dhoni B’Day : अपने जन्मदिन पर लंदन में है

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपने जन्मदिन (MS Dhoni B’Day) पर लंदन में है. कार ड्राइविंग से लेकर विम्बलडन चैंपियनशिप तक का मजा ले रहे हैं. इसमें उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी उनके साथ हैं. M.s. धोनी तो अपने बारे में कोई अपडेट सोशल मीडिया पर नहीं देते लेकिन उनकी पत्नी साक्षी धोनी अपने और धोनी के फैंस का बहुत ध्यान रखती है. और अपने साथ धोनी की गतिविधियों के बारे में भी हमें बताती रहती है.

लंदन की सड़कों पर दौडाई Ferrari :- बुधवार को भी साक्षी ने एक ऐसा ही अपडेट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया. साक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो छोटे-छोटे वीडियो पोस्ट किए, जिसमें वह एमएस धोनी के साथ एक सुपरफास्ट कार में बैठकर लंदन की सड़कों पर रफ्तार के मजे ले रही थीं. साक्षी ने इस कार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी लेकिन ऑटोमोबाइल्स के दीवानों ने इसे पहचानने में जरा भी देर नहीं लगाई. ऐसे ही एक शख्स ने अपने यूट्यूब चैनल ‘बाइक विद अतुल’ में ये वीडियो पोस्ट किया और बताया कि ये कार कौन सी थी.

कार का नाम, रफ्तार, इंजन और कीमत :- SF90 3990 सीसी पेट्रोल इंजन वाली सुपरफास्ट स्पोर्ट्स कार है, जिसमें 8 सिलिंडर हैं. ये कार 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार सिर्फ 2.5 सेकेंड में हासिल कर लेती है. फिर बात अगर इसकी रफ्तार की करें, तो ये ऐसी स्पीड से भागती है कि सड़क पर आग लगा दे. Ferrari SF90 Stradle की टॉप नहीं है क्योंकि इसकी कीमत भारत में करीब 7.50 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) है, जो खरीदने के बाद सभी तरह के टैक्स वगैरह लगाकर 8.50 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *