IPL : IPL यानी Indian Premiere League दुनिया की सबसे मशहूर और सबसे अमीर T20 league है। 2008 से शुरू हुई ये T20 League ने पूरी दुनिया में अपना नाम तो कमाया है ही साथ ही साथ इस League ने कई छोटे से छोटे खिलाड़ियों को पैसों की दिक्कत से दूर किया है।

Also Read : CSK को IPL 2023 से पहले मिला बड़ा झटका, पर ये गेंदबाज़ आये वापिस

IPL 2023 शुरू होने में अभी एक महीना है इसलिए Star Sports जो की IPL के TV Broadcasters हैं उन्होंने IPL के पंद्रह साल (15 Years) पूरे होने की ख़ुशी में एक विशेष Award Ceremony की शुरुआत की है जिसका मकसद सिर्फ उन विशेष खिलाड़ियों को सम्मान्नित करना है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से IPL को दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय बनाया है।

तो यहाँ है वो पूरे नाम जिन्होंने IPL Incredible Awards जीता

इस Award Ceremony में कई Category थी जिससे अलग अलग खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सेहवाग , इरफ़ान पठान और हरभजन सिंह ने मिल कर सारे विजेता खिलाड़ियों को decide किया।

Best Captain का Award जीता Rohit Sharma ने

IPL

इस Category में Nominees – Gautam Gambhir , MS Dhoni , Rohit Sharma और Shane Warne थे जिसमे Rohit Sharma को बिना किसी सोच विचार के सबसे अच्छे कप्तान का Award दिया गया क्यूंकि उन्होंने अपनी कप्तानी की शुरुआत IPL से ही की थी और उन्होंने अब तक अपनी कप्तानी से Mumbai Indians को पांच बार विजेता बना चुके हैं जो की अब तक सबसे ज़्यादा IPL Titles हैं।

Best Batter बने AB De Villiers

IPL

इस Category में Nominees – AB De Villiers , Chris Gayle , David Warner और Suresh Raina थे पर सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ बने दक्षिण अफ्रीका के AB De Villiers जिन्होंने अपनी शुरुआत Delhi Daredevils से की थी पर उसके बाद वह लगातार Royal Challengers Bangalore का हिस्सा रहे और उन्होंने अपने 184 IPL पारियों में 151 के स्ट्राइक रेट से 5162 रन बनाया।

Best Bowler रहे Jasprit Bumrah

IPL

इस Category में Nominees – Rashid Khan , Jasprit Bumrah , Sunil Narayan और Yuzvendra Chahal थे जिसमे सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ का Award जीतने वाले गेंदबाज़ Jasprit Bumrah रहे। वह Mumbai Indians के लिए 2013 से लगातार खेलते आ रहे हैं और उन्होंने अपने फ्रैंचाइज़ी टीम को अपनी गेंदबाज़ी से कई बार मुश्किल से निकाला है। उन्होंने अब तक Mumbai Indians के लिए 145 Wickets ली हैं।

Incredible Overall Impact का Award जीता Andre Russell ने

IPL

इस Category में Nominees – Sunil Narine , Andre Russell , Shane Watson और Rashid Khan थे जिसमे बिना किसी सोच विचार के Andre Russell को Overall Impact खिलाड़ी का Award दिया गया क्योंकि वेस्ट इंडीज़ के Andre Russell अब तक Kolkata Knight Riders के लिए बल्ले और गेंद से कई बार अपनी टीम को मैच जीता चुके हैं और ऐसा कहा जा सकता है की KKR उन पर सबसे ज़्यादा निर्भर हे।

एक सीजन में Best Batting Performance Award जीता Virat Kohli ने

IPL

IPL 2016 हर RCB और विराट के फैंस को याद ही होगा क्यूंकि उस साल Virat Kohli का IPL में दुनिया के किसी भी बल्लेबाज़ से सबसे ज़्यादा दबदबा था। उन्होंने उस Season में 4 शतक जड़े थे और उन्होंने उस Season में 973 रन बनाए थे जिसको तोड़ना आज भी किसी भी बल्लेबाज़ के लिए तोडना नामुमकिन सा है। इसी कारण Virat Kohli को ये Award दिया गया जिसमे कोई दो राय नहीं है।

एक सीजन में Best Bowling Performance जीता Sunil Narine ने

IPL

इस Category में Nominees – Sunil Narine , Rashid Khan , Jofra Archer और Yuzvendra Chahal थे जिसमे Sunil Narine को IPL 2012 में 5.5 की Economy रेट से 24 विकेटें झटकने के लिए उन्हें एक सीजन में सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ी करने का Award दिया गया।

तो ये थी IPL Incredible Award List जिसमे इन नामी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया पर एक नाम हैरान कर देने वाला था जैसे Best Bowler का Award Jasprit Bumrah का जीतना। IPL 2023 अगले महीने 31 मार्च से शुरू होगा और ये IPL का 15th Edition रहेगा।

Also Read : WTC Scenarios : जानिए कौन कौन सी टीम खेल सकती है Final

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *