IPL 2023 : Delhi Capitals और Sunrisers Hyderabad ने अपने IPL 2023 का कप्तान चुन लिया है। दोनों ही टीमें ऐसी थी जिनके इस साल कप्तानी में बदलाव होने की आशंका थी पर अब दोनों ही फ्रैंचाइज़ी ने इस बात का खुलासा कर दिया है।

Also Read : Virat Kohli टेस्ट फॉर्म के कारण हुए Troll, Iceland क्रिकेट पर भड़के फैंस

IPL 2023 में Delhi Capitals के कप्तान रहेंगे David Warner

IPL 2023

Delhi Capitals के कप्तानी में बदलाव की आशंका पहले नहीं थी क्यूँकि IPL 2023 के Auction तक सब जानते थे की उनके कप्तान Rishab Pant होंगे। मगर Rishab Pant एक Car हादसे के कारण इस साल के IPL से बाहर हो गए। जिस कारण Delhi Capitals का इस सीजन में कप्तान कौन होगा इस बात की चर्चा थी। इस फ्रैंचाइज़ी के पास Axar Patel जैसे एक और कप्तान का Option था मगर Delhi Capitals ने ज़्यादा अनुभवी कप्तान David Warner के साथ जाने का सोचा और Axar Patel को Vice Captain बनाया गया।

IPL 2023 में Sunrisers की कप्तानी करेंगे Aiden Markaram

IPL 2023

Sunrisers Hyderabad ने हेड कोच Brian Lara के साथ मशवरा करके Aiden Markaram को अपना कप्तान चुन लिया है। Aiden Markaram ने हाल में हुए SA20 में कप्तानी करते हुए एक बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने टीम Sunrisers Eastern Cape को विजेता बनाया। बता दें की पिछले साल तक Hyderabad के कप्तान न्यूज़ीलैंड के Kane Williamson थे जिनको SRH ने Auction से पहले Release कर दिया था। IPL 2022 में SRH आठवें स्थान पर रही थी।

IPL 2023 की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है और Delhi Capitals और Sunrisers Hyderabad के कप्तानी में बदलाव से उनके खेल में कितना असर परेगा ये तो हम आने वाले सीजन में ही जानेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *