IPL 2022 : आज आईपीएल 2022 का 37वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा। रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को अभी तक इस सीजन में एक भी जीत नहीं मिली है और वो पहली जीत की तलाश में है, मुंबई लगातार अपने सातों मुकाबले हर कर आ रही है। ऐसे में मुम्बई आईपीएल के इस सीजन से बाहर होने की कगार पर है, यदि बात करे लखनऊ की तो पॉइंट टेबल में 5वें स्थान पर है केएल राहुल की टीम। लखनऊ अपने पिछले 7 में से 4 मुकाबले जीत जीती है और 3 मुकाबलों में उसे हार का स्वाद चखना पड़ा। इससे पहले जब दोनों टीमों का आमना सामना हुआ तो मुंबई को हर झेलनी पड़ी थी और लखनऊ ने 18 रन से बाज़ी मर ली थी।

मुंबई के दोनों सलामी बल्लेबाज़ कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन फॉर्म में नहीं चल रहे हैं, चेन्नई सुपर किंग्स के के सामने दोनों ही कुछ नहीं कर पाए। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव कुछ अच्छी पारियां खेलने कामयाब रहे है, गेंदबाज़ी की बात करे तो जसप्रीत बुमराह पर काफी ज़िम्मेदारी होगी। लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल अच्छा प्रदर्शन कर रहे है, क्विंटन डि कॉक भी उनका साथ दे रहे है। गेंदबाज़ी में रवि विश्नोई अच्छा कर रहे है।
IPL 2022 : ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग XI: केएल राहुल, क्विंटन डि कॉक, मनीष पांडे, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बादोनी, क्रुणाल पंड्या, जेसन होल्डर, दुष्मंता चमीरा, आवेश खान, रवि बिश्नोई
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कायरन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह