IPL 2022 : आईपीएल के हर सीजन में कई मिस्ट्री गर्ल्स ने सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। इन मिस्ट्री गर्ल्स को पहले कोई जानता भी नहीं था, लेकिन आईपीएल से ये लड़कियां पूरे भारत में मशहूर हो चुकी हैं। आईपीएल 2022 में भी कई मिस्ट्री गर्ल्स ने सुर्खियां बटोरी हैं। सबसे ज्यादा इन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो किया जाता है।

इन सब के बीच पंजाब किंग्स की जर्सी में एक लड़की ने इस सीजन सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। ये मिस्ट्री गर्ल पंजाब किंग्स के हर मुकाबले में दिखाई देती है।

इस आर्टिकल में हम आपको पंजाब किंग्स की उस मिस्ट्री गर्ल के बारे में बताएंगे।

IPL 2022

IPL 2022 : मिस्ट्री गर्ल शशि धीमान टीम को हर मैच में सपोर्ट करती नजर आ रहीं

पंजाब किंग्स की टीम को सपोर्ट करने के लिए इस साल टीम की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा मैदान पर हर मैच में उपस्थित नही रहती हैं, लेकिन एक मिस्ट्री गर्ल शशि धीमान टीम को हर मैच में सपोर्ट करती नजर आ रहीं हैं।

पंजाब किंग्स के हर मैच में स्टेडियम में दिखने वाली लड़की का नाम शशि धीमन है। शशि धीमन टीम के सोशल मीडिया पेज के लिए एंकरिंग का काम कर रही हैं। पंजाब किंग्स के यूट्यूब चैनल, इंस्टाग्राम वीडियो और रील्स में शशि धीमन भी दिखाई दी हैं। इनके अलावा पंजाब किंग्स टीम के प्री और पोस्ट मैच वीडियो में भी शशि धीमन एंकरिंग करती हैं। इस दौरान शशि अपनी टीम के कमजोर और मजबूत पहलुओं पर भी चर्चा करती हैं

शशि धीमन (Shashi Dhiman) चंडीगढ़ की रहने वालीं हैं। साल 2020 से ही शशि धीमन मुंबई में रह रही हैं। शशि धीमन एंकरिंग से पहले स्टैंड अप कॉमेडी करती थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टैंड अप कॉमेडी के कई वीडियो भी शेयर किए हैं।

शशि धीमन ने मेडिकल साइंस की पढ़ाई की है और वो फार्मा साइंटिस्ट भी हैं। इसी साल वे आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के साथ जुड़ी हैं। वे मैच के बाद खिलाड़ियों के इंटरव्यू भी लेती हैं। शशि धीमन को पंजाबी भी बोलनी आती है। इसी वजह से वे कई वीडियो में खिलाड़ियों से पंजाबी में भी बात करती हैं। शशि पिछले तीन-चार साल से स्टैंडअप कॉमेडी कर रही हैं। वे दिल्ली, गुड़गांव, जयपुर, बांद्रा और थाणे में शो कर चुकी हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *