IPL 2022 : आज इस आर्टिकल में हम आपको ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वॉटसन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने हाल ही में मुंबई इंडियंस पर बड़ा बयान दिया है शेन वॉटसन ने कहा है कि मुंबई इंडियंस ने इशांन किशन को 15 करोड़ की मोटी राशि देकर बहुत बड़ी गलती की है वह एक प्रतिभाशाली और कुशल खिलाड़ी है लेकिन आपकी सारी पूंजी एक खिलाड़ी पर खर्च कर देना बड़ी बेवकूफी है।

इसके अलावा जोफ्रा आर्चर की उपलब्धता जाने बिना ही उन पर इतने पैसे खर्च करना भी बहुत बड़ी गलती है उन्होंने काफी दिन से क्रिकेट नहीं खेला है
IPL 2022 : अभी तक नहीं जीता एक भी मैच
अभी तक मुंबई इंडियंस आईपीएल सीजन में 5 मैचों में से एक भी मैच नहीं जीत पाई है इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस का ऑक्शन भी चौंकाने वाला था जिसमें उन्होंने हार्दिक पांड्या कुणाल पांड्या और ट्रेंट बोल्ट जैसे खिलाड़ियों को जाने दिया।
और इन तीनों ही खिलाड़ियों की कमी मुंबई इंडियंस में साफ झलक रही है