IPL 2022 : आईपीएल के जारी सीजन का 44वां मैच शनिवार रात नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कई रोमांचक रिकॉर्ड्स बने।

मुंबई की टीम ने टॉस जीत कर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने बुलाया। राजस्थान की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुक़सान पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मुंबई को 120 गेंदों में 159 रन बनाने थे।

IPL 2022

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.2 ओवरों में ही 5 विकेट के नुक़सान पर 161 रन बना कर 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस मैच में मुंबई की पहली जीत के साथ ही कुल 8 रिकॉर्ड बने तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है।

IPL 2022 : आइए जानतेहैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में

  1. मुंबई के ख़िलाफ़ आखिरी पांच पारियों में जोस बटलर का प्रदर्शन कुछ इस तरह था :

94*(53), 89(43), 70(44), 41(32), 100(68)

  1. आईपीएल के एक सीज़न में सबसे तेज़ 500 रनों तक पहुंचने वाले बल्लेबाज़ ये हैं :

2016 में कोहली की 8 पारियां, 2011 में 9 पारी क्रिस गेल, 2019 में वार्नर, 2020 में राहुल, 2022 में बटलर

  1. टी20 क्रिकेट में बुमराह के ख़िलाफ़ बटलर की बल्लेबाज़ी कुछ इस प्रकार रही :

55 गेंद,49 रन, 4 बार आउट किया, स्ट्राइक रेट 89.09

  1. आउटफ़ील्ड एरिया में 100 कैच पकड़ने वाले फ़ील्डर बने पोलार्ड। इससे पहले 109 कैचों के साथ सुरेश रैना हैं ये कारनामा करने वाले पहले फ़ील्डर।
  2. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए एक आईपीएल सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ :

566 जोस बटलर (2022)*, 560 ए रहाणे (2012), 548 जोस बटलर (2018), 543 एस वाटसन (2013), 540 ए रहाणे (2015)

  1. रोहित शर्मा को आईपीएल में अपने अर्धशतक के लिए करना पड़ा सबसे ज़्यादा पारियों का इंतज़ार :

2009-10 में 22 पारी (डेक्कन चार्जर्स के लिए), 2021-22 में 17 पारी*, 2018-19 में 16 पारी, 2013-14 में 12 पारी

  1. इस सीज़न में रोहित शर्मा का पॉवरप्ले के दौरान प्रदर्शन

9 पारी, 136 रन, 6 बार आउट हुए, स्ट्राइक रेट 130.82

  1. टी20 क्रिकेट में युज़वेंद्र चहल के ख़िलाफ़ पोलार्ड की बल्लेबाज़ी :

61 गेंदें, 83 रन, 5 आउट, स्ट्राइक रेट 136

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *