IPL 2022 : आईपीएल 2022 का 62वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

मैच में सीएसके की शुरुआत काफी खराब रही। ड्वेन कॉनवे बेहद कम रन बना कर पवेलियन लौट गये। उधर एक छोर से विकेट गिरते रहे तो दूसरी छोर से ऋतुराज गायकवाड़ की धीमी बल्लेबाजी जारी रही, जिसकी बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 133 रन बनाये।

वहीं, गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दिए गये लक्ष्य को 19.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। गुजरात टाइटंस की तरफ से ओपनर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने गजब की बल्लेबाजी की। रिद्धिमान साहा ने 57 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन बनाए।

IPL 2022

IPL 2022 : मैच में बने ये रिकॉर्ड्स :

  1. भारतीय खिलाड़ियों में केवल पृथ्वी शॉ ने पावरप्ले में ऋद्धिमान साहा से अधिक रन बनाए हैं।
  2. इस सीजन में मुकेश चौधरी ने 16 में से 11 विकेट पावरप्ले में लिए हैं।
  3. पावरप्ले में सर्वोच्च स्ट्राइक रेट इस आईपीएल (100+ गेंद)

159.50 पृथ्वी शॉ

158.27 डेविड वार्नर

138.85 क्विंटन डी कॉक

138.40 ऋद्धिमान साहा

  1. आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के:

2022 में 873*

2018 में 872

2019 में 784

2020 में 734

2012 में 731

  1. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से एन जगदीशन, प्रशांत सोलंकी और माथीशा पथिराना ने अपने आईपीएल करियर का पहला डेब्यू मैच खेला।
  2. गुजरात टाइटंस ने इस सीजन की दसवीं जीत दर्ज की इसी के साथ उसकी इस साल प्लेऑफ में पहली पोजीशन पक्की हो चुकी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *