IPL 2022 : 27 अप्रैल को आईपीएल 2022 का 40वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस खेल के आखरी ओवर में जहां मैच बेहद रोमांचक हो गया, वहीं डग आउट में बैठे मुथैया मुरलीधरन के गुस्से वाले रवैए को देख लोग दंग रह गए।

IPL 2022

लास्ट बॉल तक यह साफ नहीं था कि मैच के अंक किस टीम के खाते में जायेंगे। गुजरात के बल्लेबाज राशिद खान ने पारी के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। पारी का आखिरी ओवर सनराइजर्स के बॉलर मार्को येनसन ने फेंका, जिसमें राशिद खान ने तीन छक्के लगाए। राशिद जब उनकी गेंदों पर एक बाद एक छक्के लगा रहे थे तो डग आउट में बैठे मुथैया मुरलीधरन ने अपना आपा खो दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

IPL 2022 : आखरी ओवर में थी 22 रन की दरकार

गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में मैच जीतने के लिए 22 रन चाहिए थे। राहुल तेवतिया और राशिद खान क्रीज पर थे। पारी का आखिरी ओवर सनराइजर्स की तरफ से मार्को येनसन फेंकने आए। उनकी पहली गेंद पर तेवतिया ने छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर तेवतिया ने राशिद खान को स्ट्राइक दी। तीसरी गेंद पर राशिद ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना। पांचवीं गेंद पर फिर उन्होंने छक्का लगाया। अंतिम गेंद पर मैच जीतने के लिए तीन रनों की जरूरत थी। राशिद ने येनसन की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर सनराइजर्स को हरा दिया। इस दौरान मुरलीधरन अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए।

गुजरात टाइटंस प्वाइंट टेबल पर टॉप पर पहुंच गया है। टीम ने आईपीएल 2022 में 8 मैच खेले हैं, जिनमें 7 जीते और एक हारा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *