IPL 2022 : आईपीएल के जारी सीजन का 44वां मैच शनिवार रात नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कई रोमांचक रिकॉर्ड्स बने।

मुंबई की टीम ने टॉस जीत कर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करने बुलाया। राजस्थान की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुक़सान पर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मुंबई को 120 गेंदों में 159 रन बनाने थे।

IPL 2022

IPL 2022 : मुंबई ने बनाये 5 पर 161

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.2 ओवरों में ही 5 विकेट के नुक़सान पर 161 रन बना कर 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

सूर्यकुमार यादव ने 39 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन की शानदार पारी खेली, जो इस सीजन का उनका तीसरा अर्धशतक है। सूर्यकुमार इस स्कोर तक नहीं पहुंच पाते क्योंकि 28 के स्कोर पर युजवेंद्र चहल ने उन्हें विकेट के सामने फंसाया था। मगर रिव्यू में अंपायर कॉल की वजह से वह बच गए।

दरअसल, 8वां ओवर लेकर आए चहल की पांचवी गेंद पर सूर्यकुमार स्वीप शॉट लगाना चाहते थे, मगर गेंद उनके पैड पर जाकर लगी। राजस्थान के खिलाड़ियों ने LBW आउट की अपील की मगर अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया। चहल ने तुरंत सैमसन से रिव्यू की मांग की। थर्ड अंपायर ने पाया कि गेंद बेल्स के ऊपर लग रही है और यह अंपायर कॉल था। इस वजह से थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के साथ जाते हुए सूर्यकुमार को नॉट आउट दिया।

चहल थर्ड अंपायर के इस फैसले से निराश दिखे। इस दौरान सूर्यकुमार ने उन्हें मैदान पर ही गले लगा लिया।

उन्होंने आगे कहा “जीत बहुत सकारात्मकता फैलाएगी। हम पहले से ही अभ्यास सत्र और टीम डिनर के दौरान एक दूसरे की कंपनी का आनंद ले रहे थे। इस जीत से हर किसी को सीजन में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *