IPL 2022 : कोलकाता के खिलाफ मुंबई को मिली करारी हार के बाद वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा था कि मुंबई इंडियन के मुंह से वड़ा पाव छीन लिया।

उन्होंने ट्वीट किया था मुंबई से निवाला छीन लिया माफ करिए वड़ापाव पैट कमिंस ने क्लीन हीटिंग के सबसे शानदार प्रदर्शन में से एक किया इसके बाद मुंबई के प्रशंसक सहवाग की बात से खफा हो गए और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करने लगे
इसके बाद सहवाग ने बचाव करते हुए एक और ट्वीट किया वड़ा पाव का संदर्भ मुंबई के लिए है एक शहर जो वडापाव के लिए जाना जाता है रोहित के प्रशंसक शांत हो जाइए मैं आप में से अधिकांश लोगों की तुलना में उनकी बल्लेबाजी का बड़ा प्रशंसक हूं।