राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग IPL 2022 में गेंद और बल्ले से भले ही कमाल न कर पा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें जाना जाता हैं। लेकिन फील्डिंग में वह टीम के लिए बहुत ही जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पराग ने IPL 2022 में फील्डिंग में एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स के इस खिलाड़ी ने फील्डिंग में रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ दिया है। पराग आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में रोहित और जडेजा का रिकॉर्ड तोड़कर कमाल कर दिया है।

जडेजा ने साल 2015 और 2021 में सीएसके के लिए खेलते हुए 13 कैच पकड़े थे जबकि रोहित ने भी साल 2012 में 13 कैच मुंबई इंडियन्स के लिए खेलते हुए पकड़े थे। रियान पराग ने IPL 2022 में अब तक 15 कैच पकड़ लिए हैं। पराग ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मोईन अली और नारायण जगदीशन के कैच पकडे।

IPL 2022

रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी

रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने IPL 2022 का 15वां कैच लेते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम था, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 2013 में सबसे ज्यादा 13 कैच लपके थे। वहीं, अजिंक्य रहाणे ने 2012 में राजस्थान के लिए 11 कैच लिए थे।

रियान पराग आईपीएल के किसी एक सीजन में सर्वाधिक कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स हैं, जिनके नाम आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक कैच लेने का रिकॉर्ड है। डिविलियर्स ने 2019 में 19 कैच पकड़ कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। पराग अब 15 कैच के साथ इस मामले में दूसरे स्थान पर पहुँच गए है।

रियान पराग ने IPL 2022 में 14 मैचों में 2 बार नाबाद रहते हुए 17.11 के औसत और 148.08 के स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए है। उन्होंने हाल ही में बैंगलोर के खिलाफ 56 रनों की नाबाद और मैच विनिंग पारी खेली थी। पराग को राजस्थान ने इस बार नीलामी में 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *