IPL 2022 : कल खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया इसके दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत काफी दुखी नजर आए लेकिन इसके बाद उन्हें एक और झटका मिला।

धीमी औवर गति के कारण ऋषभ पंत पर 12 लाख रुपए का बड़ा जुर्माना लगाया गया है दिल्ली को इस मुकाबले में लखनऊ के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा दिल्ली की टीम निर्धारित समय में अपने 20 औवर पूरा नहीं कर सकी जिसके चलते पंत पर यह तगड़ा जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल की ओर से एक बयान जारी करते हुए कहा गया कि ऋषभ पंत की तरफ से यह पहली गलती है यदि दोबारा ऐसा होता है तो डबल जुर्माना और कई मैचों का प्रतिबंध भी लग सकता है।
बात यदि पॉइंटस टेबल की की जाए तो उसेमें भी दिल्ली कैपिटल्स काफी नीचे नजर आती है दिल्ली कैपिटल्स ने 3 में से अभी तक एक ही में जीता है और वह पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है।