IPL 2022 : आईपीएल 2022 में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के खेल के चारों तरफ चर्चाएं हो रही है। इस बार विराट कोहली ज्यादा रन नहीं बना पा रहे हैं। इस पर भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को एक बड़ी बात कह दी। उन्होंने विराट कोहली को सचेत किया कि अब उन्हें आईपीएल से थोड़ा ब्रेक ले लेना चाहिए। उन्होंने कोहली को क्रिकेट से थोड़े समय के लिए दूर रहने के लिए कहा। रवि शास्त्री ने एक यूट्यूब चैनल पर इस बात का जिक्र किया है। इससे पहले भी रवि शास्त्री ने कई बार विराट कोहली को क्रिकेट से थोड़ा ब्रेक लेने के लिए कहा है।

IPL 2022

IPL 2022 : रवि शास्त्री ने दी चेतावनी

पूर्व भारतीय कोच ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के करियर की चिंता जताते हुए उन्हें फिर से एक बार ब्रेक लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ” मुझे ऐसा लगता है कि विराट को अब एक ब्रेक ले लेना चाहिए क्योंकि उन्होंने लगातार क्रिकेट खेला है। इसके अलावा विराट ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में कप्तानी भी की है। ब्रेक लेना उनके लिए समझदारी की बात होगी। क्रिकेट में कभी-कभी संतुलन बना कर रखना पड़ता है। आप आईपीएल 2022 का पहले से ही हिस्सा है इसके बाद आपको 6 से 7 इंटरनेशनल मैच खेलने है या फिर छाप छोड़नी है तो आप आईपीएल से बाहर हो जाएं। इसके लिए आप चिंता करते हैं।”

IPL 2022 : ‘आधी सैलरी लेने की कही बात’

रवि शास्त्री विराट कोहली के अलावा अन्य खिलाड़ियों को भी यही सलाह देना चाहते हैं। उन्होंने आगे की बातचीत में कहा कि, ‘मैं विराट को ही नहीं बल्कि अन्य खिलाड़ियों को भी यही सलाह देना चाहता हूं कि अगर आप भारत के लिए अच्छा खेलना चाहते हैं तो आपको थोड़ा समय देना होगा। जहां पर एक लेना चाहते हैं और एक आदर्श ऑफ सीजन होगा। जहां भारत नहीं खेल रहा है और भारत सिर्फ आईपीएल के दौरान ही नहीं खेलता है। कभी-कभी आपको ऐसा करने की जरूरत होती है। आपको फ्रेंचाइजी को बताना होगा कि मैं सिर्फ आधा सीजन खेलूंगा और आंधी सैलरी देनी होगी। अगर आप खुद को इंटरनेशनल चरम पर देखते हैं तो आपको ऐसे कठिन फैसले लेने की जरूरत होगी।’

उन्होंने विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि कोहली अभी युवा हैं और उन्हें 5-6 साल आगे जाना है। वह पिछले कुछ समय में खुद महसूस कर चुके हैं। वह खुद जानते हैं कि उन्हें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापसी करनी है। अतीत में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो इस चीज से गुजरे है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *