IPL 2022 : आईपीएल के खत्म होने का समय आते आते अब इसका मजा भी दोगुना हो गया है। हर खिलाड़ी अपनी टीम के लिए जी जान से मेहनत कर रहा है। उधर, रविवार यानी 8 मई के दिन डबल हेडर मुकाबले खेले गए। दोनों ही मुकाबले काफी रोमांचक रहे और दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दिन के पहले मुकाबले में बैंगलोर ने हैदराबाद को 67 रनों से मात दी, जबकि, शाम को नवी मुंबई के डिवाई पाटिल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रनों के बड़े अंतराल से हाराया है।

IPL 2022

IPL 2022 : ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में क्या बदलाव आया

आइए जानते है इन दोनों मैचों के बाद आईपीएल 2022 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में क्या बदलाव आया है।

सबसे पहले बात की जाए IPL 2022 में अबतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट यानी ऑरेंज कैप की तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस इसमे काफी आगे चल रहे हैं। हैदराबाद बनाम बैंगलोर मैच की शुरुआत से पहले फाफ इस लिस्ट में शामिल नहीं थे, लेकिन रविवार को 73 रनों की नाबाद पारी खेलकर उन्होंने अब इस लिस्ट का तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। वहीं, शाम के मुकाबले में खेल रहे दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सिर्फ 19 रन बनाकर भी ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं।

IPL 2022 में अबतक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट यानी पर्पल कैप की सूची में हैदराबाद और बैंगलोर के मैच के बाद बड़ा बदलाव आया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का बेस्ट स्पेल डालने वाले आरसीबी के स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा इस लिस्ट में कुलदीप यादव को पीछे छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। हसरंगा ने इस मैच में अपने कोटे के 4 ओवर में सिर्फ 18 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *