IPL 2022 : कैरेबियाई खिलाड़ी हमेशा अपने मौज मस्ती वाले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। यह खिलाड़ी मैदान पर तो अपना शानदार प्रदर्शन करते ही हैं, साथ ही मस्ती करने में भी कभी पीछे नहीं हटते। गेल (Gayle), ब्रावो (Bravo), रसेल (Russel) को हम मैदान के अंदर और बाहर मौज मस्ती और गाने गाते हुए देख चुके है। इनके साथ निकोलस पूरण (Nicolas Puran) भी अब इस लिस्ट में शामिल हो चुके है। वह आतिफ असलम का एक गाना गाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी इस दिलचस्प वशिस्ता वीडियो उनकी टीम SRH ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

IPL 2022

IPL 2022 : बॉलीवुड सॉन्ग गातेआये नज़र

शेयर किए गए वीडियो में वह अपनी टीम के साथ ट्रैवलिंग करते हुए दिख रहे हैं। जब साथी खिलाड़ी ट्रैवलिंग के दौरान बॉलीवुड सॉन्ग बजाना शुरू करते हैं तो निकोलस पूरन भी इसे साथ साथ गाने की कोशिश करते हैं। वह काफी हद तक इस गाने को पकड़ भी लेते हैं। यह गाना रणवीर कपूर (Ranveer Kapur) की फ़िल्म ‘ अजब प्रेम की गजब कहानी’ का फेमस सॉन्ग ‘तू जाने ना’ है। इस गाने को कई गीतकारों ने गाया है। लेकिन पूरन जिस दिन को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, वह वर्जन आतिफ असलम का गाया हुआ था। इस वीडियो में निकोलस पूर्ण बड़ी तल्लीनता से सुर में सुर मिलाते हुए यह गाना गाने की कोशिश कर रहे थे।

निकोलस पूरन (Nicolas Puran) इस बार सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा है। इस फ्रेंचाइजी में उन्हें आईपीएल मेगा ऑक्शन में 10.75 में खरीदा था। इससे पहले वे पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने कई बेजोड़ पारियां खेली हैं, हालांकि पिछले सीजन में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *