IPL 2022 : पिछले शनिवार को खेले गए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले में मुंबई की टीम को 5 विकेट से जीत मिली थी। इस मुकाबले में हार के साथ ही दिल्ली की प्लेऑफ की उम्मीद भी पानी में मिल गई। मुंबई इंडियंस के जीतने से आरसीबी को फायदा हुआ और ये टीम IPL 2022 प्लेऑफ में पहुंच गई। मुंबई इंडियंस के जीतने के बाद आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस को लेकर एक बड़ी बात कही है। विराट ने अभी तक ऐसा किसी भी टीम के लिए नहीं कहा है।

IPL 2022 : दिल्ली जीत जाती तो वो सीधा टॉप 4 में
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया ये मैच दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो का मैच था। इस मैच में अगर दिल्ली जीत जाती तो वो सीधा टॉप 4 में शामिल हो जाती। इस मैच को मुंबई ने अपने नाम कर आरसीबी के लिए IPL 2022 प्लेऑफ का रास्ता खोल दिया। मुंबई इंडियंस की जीत को लेकर विराट कोहली ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘धन्यवाद मुंबई हम इसे याद रखेंगे.’ इस मैच को जीतकर मुंबई ने अपने इस सीजन की चौथी जीत हासिल की। हालांकि, मुंबई इसके बाद भी अंक तालिका में 10वें स्थान पर ही रही।
मुंबई की इस जीत के बाद आरसीबी की टीम बयान बाज़ी में पीछे नहीं रही एक के बाद एक खिलाड़ी ने मुंबई की इस जीत पर कुछ न कुछ बयान दिया है। विराट कोहली के बाद टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा, ‘यह बहुत अच्छा था। यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि खेल की शुरुआत से ही हर कोई यहां था। इसलिए हमने इसे एक साथ देखा।’
उन्होंने कहा, ‘हम सभी मुंबई को मिले हर विकेट विकेट का और बाद में जब वे लक्ष्य का पीछा कर रहे थे तो उनके हर शॉट का जश्न मना रहे थे। सभी के लिए यह अच्छा था कि हम साथ में मैच देख रहे थे। मैच समाप्त होने पर जश्न का हिस्सा बनना शानदार था।’