IPL 2022 : आईपीएल 2022 का 56वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार रात खेला गया, जिसमें मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट लगने की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं। वे अब इस सीजन के आगे होने वाले किसी मैच में नहीं खेल पाएंगे। मैच शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट के माध्यम से ये जानकारी दी थी।

IPL 2022

IPL 2022 : मांशपेशियों में खिंचाव के कारण वो अब मैच के लिए उपस्थित नहीं रह सकते

टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने भी यह बात बताई। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब पूरे सीजन, जिसमें मुंबई इंडियंस के तीन मैच बचे हैं, अब खेल नहीं सकेंगे। मुंबई इंडियंस के बयान की माने तो बाए हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की मांशपेशियों में खिंचाव के कारण वो अब मैच के लिए उपस्थित नहीं रह सकते हैं। वहीं जांच कर्ता ने उन्हें आराम की सलाह दी है। जिसके बाद खिलाड़ी टीम और आईपीएल से बाहर है।

सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने के बाद वो अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई की निगरानी में हैं। मुंबई इंडियंस और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान उनकी इंजरी पर बात की। जिसके बाद ये बात साफ हुई कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम खिलाड़ी की इंजरी के ऊपर नजर बनाए हुए है। वहीं सूर्यकुमार यादव के स्थान पर रमनदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव अंगूठे की चोट से परेशान नजर आए थे। वो मैदान पर काफी दर्ज में भी दिखे थे। जिसके बाद मैच कुछ देर के लिए रुक भी गया था। लेकिन अब खिलाड़ी आईपीएल के समाप्ति के कुछ पहले एक बार फिर चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए हैं। बता दें, सूर्यकुमार यादव आईपीएल की शुरुआत में भी टीम से जुड़ नहीं पाए थे क्योंकि वो भारतीय सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो देर से मुंबई इंडियंस से जुड़े थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *