IPL 2022 : आईपीएल का 56वां मैच सोमवार रात डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान कर 165 रन बनाए। 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 17.3 ओवर्स में 113 रन पर ही ऑल आउट हो गई और कोलकाता नाइट राइडर्स ये मैच 52 रन से जीत गया।

IPL 2022

IPL 2022 : बुमराह के शानदार प्रदर्शन के बावजूद जीत एमआई की नहीं हो पाई

इस मैच में गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस ने जबरदस्त गेंदबाजी की। हालांकि, बुमराह के शानदार प्रदर्शन के बावजूद जीत एमआई की नहीं हो पाई, लेकिन मैच में रिकॉर्ड्स ताबड़तोड़ बने। आइए जानते हैं इस मैच में बने रिकॉर्ड्स के बारे में।

  1. राजस्थान के खिलाफ ब्रबौर्न में 57/1 के बाद सोमवार को केकेआर के लिए सीजन की सबसे बड़ी साझेदारी 64/1 रही।
  2. केकेआर के लिए सीजन की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी वानखेड़े में, इससे पहले वानखेड़े में ही सीएसके के खिलाफ इस जोड़ी ने 43 रन बनाये थे।
  3. अब तक के आईपीएल इतिहास में टॉप 5 बेस्ट गेंदबाजों में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह।
  4. जसप्रीत बुमराह का अब तक का सबसे बेस्ट टी20 फिगर कोलकाता के खिलाफ।
  5. श्रेयस अय्यर इस सीजन में कलाई स्पिनर के खिलाफ 7 इन्निंग्स में 6 बार हुए आउट।

6.पांच पारियों में चौथी बार पैट कमिंस ने ईशान किशन को आउट किया।

  1. श्रेयस अय्यर की आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 सबसे बेहतरीन पारी । 50*(41) और 43(24), बाकी 8 परियों में 82 रन 10.25 के औसत से रन बनाये।
  2. मुंबई इंडियंस IPL 2022 में अब तक की सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बनी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *