IPL 2022 : लखनऊ सुपर जाएंट्स की यह न्यूनतम ओवर-रेट को लेकर आईपीएल की आचार संहिता के तहत सीजन की पहली गलती है। केेएल राहुल पहले कप्तान नहीं है जिन पर जुर्माना लगाया गया है इससे पहले रोहित शर्मा पर दो बार और ऋषभ पंत पर एक बार जुर्माना लगाया जा चुका है।

IPL 2022

IPL 2022 : लखनऊ ने हासिल की जीत

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 16 अप्रैल को आईपीएल के मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल की। इस जीत के बाद लखनऊ की टीम को हरजाना भुगतना पड़ा। कप्तान केएल राहुल पर धीमी गति से ओवर डालने के कारण जुर्माना लगाया गया। लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

हालाँकि लखनऊ का न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह पहला अपराध है। इसलिए सिर्फ 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। और आपको बता दे की इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर दो बार और दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर एक बार जुर्माना लगाया गया था।

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने 20 ओवर की पारी में चार विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान केएल राहुल ने 60 गेंदों में नाबाद 103 रन जड़े। आईपीएल में मुंबई के खिलाफ केएल राहुल का यह दूसरा शतक है। इससे पहले वे 2019 में वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ शतक लगा चुके है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *