IPL 2022 : आईपीएल 2022 के 55वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 91 रन से हराकर 15वें सीजन की सबसे बड़ी जीत हासिल की। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 17.4 ओवर में 117 रन बनाकर ही सिमट गई।

चेन्नई के लिए स्पिनर मोइन अली ने चार ओवर में 13 रन देकर सबसे अधिक तीन विकेट लिए। वहीं, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह और ड्वेन ब्रावो को 2-2 विकेट मिले।

IPL 2022

IPL 2022 : डेवोन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ की 110 रन की साझेदारी

पहली पारी में चेन्नई ने डेवोन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ की 110 रन की साझेदारी की बदौलत 208/6 का स्कोर बनाया। कॉन्वे ने 49 गेंदो पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 87 रन की बनाए, जबकि गायकवाड़ ने 33 गेंदो 41 रन बनाए. शिवम दुबे ने भी 19 गेंदो पर 32 रन और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 8 गेंदो पर 21 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

आईपीएल 2022 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में कोविड का एक मामला सामने आया। टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को कोविड की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वहीं चेन्नई की प्लेइंग इलेवन से ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को बाहर बैठाया गया है, उनकी जगह शिवम दुबे टीम में आए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, श्रीकर भारत, मिशेल मार्श, रिषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, मोइन अली, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *