IPL 2022 : गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में से एक माने जाते है और ऐसा क्यों है इसका उदाहरण हमे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में देखने को मिला। उन्होंने अपने तेज थ्रो से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को रन आउट कर दिया, उनका थ्रो इतना शानदार था कि स्टंप के ही टुकड़े हो गया।

IPL 2022

IPL 2022 : पंड्या कर रहे है शानदार प्रदर्शन

हार्दिक पंड्या ने जब से गुजरात टाइटंस की कप्तानी की कमान संभाली है और IPL के इस सीजन में मैदान पर उतरे हैं वह पुराने अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आईपीएल-2022 के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले तो शानदार बल्लेबाज़ी की और टीम को एक सम्मान जनक स्कोर खड़ा करने में योगदान दिया। इसके बाद फील्डिंग में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को रन आउट कर दिया। उनका थ्रो तो इतना तेज़ था कि स्टंप के दो टुकड़े हो गए।

राजस्थान की पारी के 8वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन ने 150 kph की रफ्तार से गेंद फेंकी, संजू सैमसन ने बॉल को जैसे ही हिट किया रन के लिए दौड़ लगायी। लेकिन गेंद सीधे हार्दिक पंड्या के पास जा पहुंची और उन्होंने बिना समय गवाए डायरेक्ट हिट से संजू को रन आउट कर दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *