IPL 2022 : आज इस आर्टिकल में हम आपको मुंबई इंडियंस के बारे में बताने जा रहे हैं मुंबई इंडियंस इस सीजन लगातार पांच मैच हार चुकी है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने पर संशय बना हुआ है लेकिन हम आपको बता दें कि मुंबई इंडियन साल 2014 में लगातार पांच मैच हारने के बाद भी प्लेऑफ में पहुंच गई थी।

IPL 2022

अकेली मुंबई टीम ऐसी नहीं है कि जिसने लगातार पांच मैच हारे हो 2012 में डेक्कन चार्जर्स 2013 में दिल्ली कैपिटल्स 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम भी शुरुआती पांच मैच हार गई थी।

IPL 2022 : 2014 में किया ये कारनामा

बात 2014 की करें तो 2014 में मुंबई ने लगातार पांच में हारे थे इसके बाद उसे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 14.4 ओवर में मैच जीतना था राजस्थान में मुंबई के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा था न्यूजीलैंड के आक्रमण बल्लेबाज कोरी एंडरसन ने 44 गेंदों पर नाबाद 95 रन बनाए थे उन्होंने 9 चौके और 6 छक्के जड़े थे।

इसके अलावा अंबाती रायडू 10 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के के सहारे 30 रन बनाए थे इसके बाद अंत में 1 गेंद पर 2 रन चाहिए थे तब स्ट्राइक पर थे आदित्य तरे और उन्होंने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचा दिया था

बुधवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *