IPL 2022 : चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने हर्षा भोगले के साथ एक बातचीत के दौरान ऑप्शन के बीच पांच टी20 खिलाड़ियों को चुना हैं। इस सूची में उन्होंने नामी और दिग्गज खिलाड़ियों को जगह दी है। आइए जानते हैं कौन कौन सा खिलाड़ी कितने नंबर पर शामिल है उनकी इस लिस्ट में

हर्षा भोगले के साथ बातचीत के दौरान ब्रावो को सबसे पहले मैथ्यू हेडन, डेविड वॉर्नर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस गेल और ड्वेन स्मिथ में से एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को चुनने के लिए कहा गया था, जिसके जवाब में उन्होंने अपनी ही टीम के यूनिवर्सल बॉस और लंबे समय से टीम के साथी क्रिस गेल को चुना।

IPL 2022

IPL 2022 : टी20 फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ टी-20 ओपनर

दूसरे खिलाड़ी के तौर पर उनसे टी20 फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ टी-20 ओपनर चुनने के लिए कहा गया। ड्वेन ब्रावो ने ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन को चुना। उन्हें ऑप्शन में गौतम गंभीर, केएल राहुल, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर और क्रिस लिन का नाम भी दिया गया था।

हर्षा भोगले ने तीसरे खिलाड़ी के तौर कर एक विस्फोटक खिलाड़ी को चुनने को कहा, जिसमें एबी डीविलियर्स, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, युवराज सिंह, बेन स्टोक्स और माइकल हसी के विकल्प थे। इन विकल्पों में से ड्वेन ब्रावो ने एबी डिविलियर्स को चुना।

विस्फोटक खिलाड़ियों के बाद ड्वेन ब्रावो ने एक फिनिशर खिलाड़ी के तौर पर हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, ग्लेन मैक्सवेल और महेंद्र सिंह धोनी में से महेंद्र सिंह धोनी को चुना। इसके बाद पांचवे खिलाड़ी को चुनने का नंबर आया, जिसमें ऑटोमेटिक चॉइस का ऑप्शन था। इस ऑप्शन में ड्वेन ब्रावो ने विराट कोहली को चुना।

ड्वेन ब्रावो इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं। चेन्नई के लिए वो एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी भी हैं। आईपीएल में वे पर्पल कैप भी अपने नाम कर चुके हैं। ड्वेन ब्रावो का विश्व क्रिकेट में एक बहुत बड़ा मुकाम है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *