IPL 2022 : गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियस के कप्तान रोहित शर्मा ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतने के साथ ही हिटमैन ने अपने एक छक्के के लिए 5 लाख रुपए का इनाम भी जीता है। हालांकि, इस इनाम का उपभोग रोहित शर्मा नहीं बल्कि असम के गेंडों और अन्य जानवर करेंगे।

IPL 2022

IPL 2022 : आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा जानवरों से काफी प्यार करते हैं। वे जानवरों के बचाव और सुरक्षा संबंधित अभियानों में अक्सर शामिल होते हैं।

6 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने अपने एक छक्के से असम के एक सिंग वाले गैंडों और अन्य जानवरों को 5 लाख रुपये दिला दिए। दरअसल रोहित ने कैरेबियाई गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के लेंथ बॉल पर एक धांसू छक्का जड़ा। गेंद डीप मिडविकेट बाउंड्री के बाहर चली गई। गेंद स्टेडियम में खड़ी Tata Punch पर जाकर लगी। टाटा ग्रुप आईपीएल 2022 का ऑफिशियल स्पॉन्सर है। टाटा ग्रुप ने जबान दी थी कि अगर कोई बल्लेबाज टाटा पंच बोर्ड पर शॉट लगता है, तो काजीरंगा नेशनल पार्क को 5 लाख रुपए डोनेट किए जाएंगे। इसी कमिट के चलते अब काजीरंगा नेशनल पार्क को 5 लाख रुपए मिलेंगे। रोहित शर्मा के इस छक्के से असम के काजीरंगा नेशनल पार्क को पांच लाख रुपये मिलेंगे। टीम को अच्छे रन दिलाने के साथ-साथ रोहित ने एक नेक काम भी किया। बता दें कि इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के शिमरोन हेटमायर और देवदत्त पाडिक्कल भी ये शॉट लगाए हैं।

वैसे तो इस नेशनल पार्क में और भी जानवर है, लेकिन ये नेशनल पार्क एक सींग वाले गैंडों के घर के रूप में जाना जाता है और पार्क इन गैंडों के लिए फेमस है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *