IPL 2022 : शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच घमासान मुकाबले में नो-बॉल को लेकर अंपायर के खिलाफ नाराजगी जताने और मैच में बाधा डालने के लिए ऋषभ पंत को नुकसान उठाना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के तहत मैच फीस का 100 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है। इसका मतलब उनकी पूरी मैच फीस जुर्माने के तोर पर काट ली गयी है। सिर्फ इतना ही नहीं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और साथ ही असिस्टेंट कोच प्रवीण आमरे पर भी कार्यवाही की गई है। आमरे विवाद के दौरान मैदान पर जाकर अम्पायर से बहस करने लगे थे, इसलिए उन्हें एक मैच के लिए बैन कर दिया गया है साथ ही मैच फीस का 100 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है।

इसके साथ दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट को तोड़ने के लिए उनकी मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। ऋषभ पंत पर यह कार्यवाही आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत आर्टिकल 2.7 के लेवल 2 को तोड़ने के चलते की गयी है और मैच में ऋषभ पंत का साथ देने के कारण शार्दुल पर आर्टिकल 2.8 के लेवल 2 को तोड़ने आरोप लगा है। दोनों ने अपनी मान ली है।
IPL 2022 : ये है पूरा ममला
दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए आखरी ओवर में 36 रन बनाने थे, पॉवेल ने मैकॉय की पहली तीन गेंदों पर छक्के लगाकर 18 रन बना दिए थे अब दिल्ली को अंतिम तीन गेंदों पर 18 रन की ज़रूरत थी। दिल्ली के खिलाडियों ने अंपायर से नो बॉल की मांग की लेकिन अम्पायर ने नो बॉल नहीं दिया। इसके बाद ऋषभ पंत ने पॉवेल और कुलदीप को वापस लौटने के लिये इशारा किया।