IPL 2022 : आईपीएल 2022 का 58वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का चयन किया, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। जवाब में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मिचल मार्श की लाजवाब पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 11 गेंद पहले ही 8 विकेट से मैच जीत लिया।

IPL 2022

IPL 2022 : तीसरे ओवर में ही 11 रन के स्कोर पर जॉस बटलर का बड़ा विकेट

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जिस वजह से पावरप्ले के तीसरे ओवर में ही 11 रन के स्कोर पर जॉस बटलर का बड़ा विकेट गिर गया। 9वें ओवर की शुरुआत में यशस्वी जायसवाल का विकेट गिरा। मैच में रविचंद्रन अश्विन ने 38 गेंदों में 131 के स्ट्राइक रेट से चार चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। इनके अलावा देवदत्त पडीक्कल ने 30 गेंदों में 48 रन की पारी खेली, जिसमें छ चौके और दो छक्के शामिल है। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 19 रन, जॉस बटलर ने 7 रन, कप्तान संजू सैमसन ने 6 रन और रियान पराग 9 रन बनाए। रस्सी वैन डेर ड्यूसेन 12 रन और ट्रेंट बोल्ट 3 रन पर नाबाद लौटे।

दिल्ली कैपिटल्स ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें जिसमे चेतक साकरिया ने 23 रन देकर दो विकेट, मिचेल मार्श ने 25 रन देकर दो विकेट और एनरीक नोरकिया ने 39 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को कोई विकेट नही मिला।

राजस्थान रॉयल्स के 161 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली का एक विकेट पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही गिर गया। श्रीकर भरत शून्य पर ही आउट हो गए, लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के दोनो खिलाड़ियों डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने शानदार प्रदर्शन किया। युजवेंद्र चहल ने अपने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर ही मिचल मार्श का विकेट चटकाया और 144 रन की ये साझेदारी तोड़ दी। मिचेल मार्श अपने शतक के करीब थे।

उन्होंने 62 गेंदों 143 के स्ट्राइक रेट से 89 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके और पांच छक्के शामिल हैं। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 41 गेंदों पर 126 के स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी में खिलाड़ी ने पांच चौके और एक छक्का लगाया है। साथ ही अंत में ऋषभ पंत ने दो शानदार छक्कों की मदद से मात्र 4 गेंद में 13 रन बनाये, जिसके साथ ही दिल्ली ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, इसके बाद भी दिल्ली की टीम प्वाइंट टेबल पर पांचवे स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स ने पांच गेंदबाजी ऑप्शन का इस्तेमाल किया, जिसमें ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर्स में 32 रन देकर एक विकेट लिया। पचास रन बनाने वाले रविचंद्रन अश्विन ने चार ओवर्स में 32 रन दिए। युजवेंद्र चहल ने चार ओवर्स में 43 रन देकर एक विकेट लिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन ओवर में 20 रन और कार्तिक सेन ने 3.1 ओवर्स में 32 रन खर्चे लेकिन कोई विकेट नही लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *