IPL 2022 : ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एवं इस साल आईपीएल में लिली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे डेविड वार्नर अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। आईपीएल में उन्होंने 8वीं बार अपने 400 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा वे आईपीएल के अन्य सात सीजन में भी कर चुके हैं।

11 मई को वॉर्नर ने 41 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए। उन्होंने आक्रामक मिशेल मार्श के लिए खुद को बैक सीट पर रखा। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल ने 62 गेंदों में 89 रन बनाए।

वार्नर ने नौ सीजन में आठ बार 400 रन का आंकड़ा पार किया है। वे पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 2021 सीजन में चूक गए थे।

IPL 2022

IPL 2022 : केवल 58 गेंदों में नाबाद 92 रनों की पारी

हैदराबाद के खिलाफ खेले गए एक मैच में डेविड वार्नर ने पृथ्वी शॉ के ताबड़तोड़ अंदाज को आगे बढ़ाने के लिए खुद को बैकसीट पर रखा और पारी को सजाने का काम करते रहे। हालांकि, बीच में उन्होंने अपनी पुरानी फ्रैंचाइजी की धुनाई करते हुए केवल 58 गेंदों में नाबाद 92 रनों की पारी खेली।

वार्नर परिस्थितियों और साथी बल्लेबाजों की आक्रामकता के हिसाब से एडजस्ट कर रहे हैं। मुंबई में डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में प्लेयर ऑफ द मैच मिशेल मार्श रहे। वार्नर ने मिशेल मार्श की तारीफ की। दाएं हाथ के मार्श पहले ही ओवर में एस भरत के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए। वहां से मार्श ने वॉर्नर के साथ दूसरे विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी की। खेल के बाद, वार्नर ने अपने साथी की प्रशंसा की।

वार्नर ने कहा, ‘लाइन पार करना अच्छा लगता है। मिशेल बहुत अच्छे थे। वे बैटिंग के लिए आए और पॉजिटिव लगे। हमने उनसे सिर्फ इतना कहा कि अगर वह 80 या 90 रन बना सकते हैं तो वह हमारे लिए मैच जीत सकते हैं।’

दिल्ली कैपिटल 16 मई को डी वाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के साथ खेलेगी। अब प्रतियोगिता उस स्टेज पर जहां एक हार या जीत प्लेऑफ में उनके खेल को आगे बढ़ा सकती है या फिर खत्म कर सकती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *