IPL 2022 की आधी जर्नी पूरी होने के साथ साथ दर्शक एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठा चुके हैं। खिलाड़ियों की दमदार व धुआंधार पारी दर्शकों का दिल जीत रही है। ऐसा ही एक मैच 21 अप्रैल को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच देखने को मिला। मैच की आखरी गेंद पर हार जीत के फैसले ने मैच को काफी रोमांचक बना दिया। इस मैच में लाखों दिलों में परफेक्ट क्रिकेटर के रूप में बसने वाले थाला धोनी ने अपने अंदाज में आखरी गेंद पर चौका लगाकर मैच को अपनी टीम के नाम किया।

IPL 2022 : धोनी ने दिलाई चेन्नई को रोमांचक जीत

चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनो की दरकार थी। मैदान पर पारी संभाले मौजूद महेंद्र सिंह धोनी ने इस लगभग नामुमकिन लक्ष्य को अपने प्रदर्शन से हासिल कर ही लिया। आईपीएल के इतिहास में यह अब तक की चेन्नई की सबसे रोमांचक जीत में से एक थी।

IPL 2022

आइए जानते हैं ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने आईपीएल मैच के आखरी ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

IPL 2022 : ये है वो नाम

  1. एमएस धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के भूतपूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। बेस्ट फिनिशर कहे जाने वाले धोनी ने कई बार बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में आखरी वक्त पर छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने आईपीएल में भी फिनिशर की भूमिका निभाई है। आंकड़ों की माने तो धोनी ने लक्ष्य हासिल करने के लिए आईपीएल में आखरी ओवर में सबसे जाड़ा 24 छक्के लगाए हैं।

  1. कायरन पोलार्ड
    इस उपलब्धि को हासिल करने में कायरन पोलार्ड दूसरे नंबर पर हैं। टारगेट पूरा करने की दौड़ में मुंबई के इस धांसू बल्लेबाज ने आखरी ओवर में 9 छक्के जड़े हैं। हालांकि, आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के इस बैट्समैन का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, जिसके परिणामस्वरूप टीम इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

3. रोहित शर्मा

आईपीएल में 20वें ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में रोहित शर्मा का नाम तीसरे नंबर पर आता है। उन्होंने 20वें ओवर में टारगेट का पीछा करते हुए 7 छ्क्के लगाए हैं। आईपीएल के मोस्ट सक्सेसफुल कैप्टन माने जाने वाले रोहित शर्मा अपनी टीम को ५ बार खिताब जिता चुके हैं, जबकि १५वां सीजन हिटमैन के लिए थोड़ा मुश्किल साबित हुआ। इस सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस एक भी मैच जीत नहीं पाई।

  1. डेविड मिलर

किलर मिलर के नाम से फेमस साउथ अफ्रीका के बैट्समैन डेविड मिलर इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। बेखौफ बल्लेबाजी करने वाले ये खिलाड़ी भी आईपीएल में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले धावकों की लिस्ट में अपना नाम शुमार करा चुके हैं। इन्होंने टारगेट का पीछा करते हुए आखरी ओवर में 7 छक्के लगाए हैं।

  1. रवींद्र जडेजा

जडेजा भी उन बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल के 20वें ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। जडेजा 20वें ओवर में टारगेट चेज करते हुए 7 छक्के लगा चुके हैं। कप्तानी की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान रवींद्र जडेजा के नेतृत्व में टीम का कोई खासा प्रदर्शन इस बार देखने को नहीं मिला। इनकी कप्तानी में टीम ने 7 मुकाबलों में मात्र 2 जीतें ही हासिल की है। आईपीएल के इतिहास में चेन्नई का यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *