IPL 2022 : आईपीएल के 15वे सीजन का 34वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले के आखिरी ओवर में काफी ड्रामा देखने को मिला, बात ये हुई कि आखिरी ओवर में दिल्ली को जीतने के लिए 36 रन चाहिए थे। अंतिम ओवर की पहली 3 गेंदों पर पॉवेल ने चाके जड़े। दिल्ली की ओर से तीसरी गेंद को नो बॉल करार देने की मांग की गयी लेकिन अम्पायर ने मना कर दिया। इससे डगआउट में बैठे कप्तान ऋषभ पंत भड़क गए और उन्होंने उस समय क्रीज पर मौजूद अपने बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल और कुलदीप यादव को लौटने का इशारा कर दिया।

IPL 2022 : ऐसे निभाई दोस्ती
कुलदीप यादव कप्तान के कहने पर लौटने ही वाले थे लेकिन तभी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपनी दोस्ती निभाते हुए उन्हें ऐसा करने से रोका। युजवेंद्र चहल ने कुलदीप को अपने नॉन स्ट्राइक छोर पर जाने के लिए धक्का दिया क्युकी वे जानते थे की यदि ऐसा होता तो मामला बिगड़ जाता। इन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।
मैच के बाद आईपीएल के कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए दिल्ली के कप्तान ओर सहायक कोच दोनों पर कार्यवाही की गयी। साथ ही शार्दुल ठाकुर पर भी जुर्माना लगाया गया है।