IPL 2022 : 14 साल की उम्र में क्रिकेट छोड़ना और पांच साल बाद वापस मैदान पर वापसी। है ना सोचने वाली बात। ये कोई कहानी नहीं, बल्कि एक भारतीय खिलाड़ी की जिंदगी का सच है और वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इन दिनों आईपीएल (IPL 2022)में अपना जलवा दिखा रहे शिवम दुबे हैं।

जिस उम्र में खिलाड़ी खेल की बारीकियां सीखा करते हैं या ये कहा लीजिए कि जिस उम्र में खिलाड़ी अपने करियर के एक पड़ाव को पार कर चुके होते हैं, उस समय शिवम दुबे ने क्रिकेट छोड़ दिया। लेकिन कहते हैं ना किस्मत में जो होता है,उससे पीछा कभी नहीं छूटता। पांच के लंबे अंतराल के बाद 19 साल की उम्र में शिवम दुबे ने मैदान पर वापसी की।

IPL 2022

IPL 2022 : 26 साल की उम्र में ये खिलाड़ी टीम इंडिया का चेहरा बना

26 जून 1993 में मुंबई में जन्में शिवम दुबे ने पिछले साल दिल्ली में खेले गए एक मैच की पहली पारी में 114 और दूसरी पारी में नाबाद 69 रन बनाए थे।

इसके 12 महीने बाद टीम इंडिया के चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने शिवम दुबे को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना। 17 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शिवम ने 137.07 की स्ट्राइक रेट से 366 रन बनाए। हाल ही में हुए विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।ग्रुप स्टेज में कर्नाटक के खिलाफ शिवम ने 67 गेंदों में 118 रन जड़े थे।

हालांकि मुंबई की टीम नौ रन से मुकाबला हार गई थी, लेकिन शिवम की बल्लेबाजी एमएसके प्रसाद को प्रभावित करने के लिए काफी थी, जो उस समय बेंगलुरु के स्टेडियम में मौजूद थे। उनके साथ चयनकर्ता समिति के एक अन्य सदस्य गगन खोड़ा भी मौजूद थे। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में शिवम ने कहा कि चयनकर्ताओं ने उनसे कहा था कि उन्हें बल्लेबाजी काफी पसंद आई। उनकी बल्लेबाजी काफी अलग थी। शिवम ने कहा कि चयनकर्ताओं की बातें सुनकर उनका उत्साह भी बढ़ा था।

छह फिट लंबे शिवम की हाइट उन्हें लंबे छक्के लगाने में मदद करती है। रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में उन्होंने वडोदरा के स्‍वप्निल सिंह के ओवर में पांच छक्के जड़े थे। हालांकि, पहले उनका शरीर उन्हें असहज कर देता था। दरअसल टीनएज के दिनों में उन्हें ओवरवेट माना जाता था। शिवम बताते हैं कि जब वे 14 साल के थे, तब आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने खेल छाेड़ दिया था। उस समय वह अपनी फिटनेस पर भी सही से काम नहीं कर पाते थे। इसके बाद उन्होंने 19 साल की उम्र में क्रिकेट में वापसी की और अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू किया।

IPL 2022

IPL 2022 : मुश्किल समय में उनके पिता ने उन्हें काफी प्रेरित किया

शिवम ने कहा कि इस मुश्किल समय में उनके पिता ने उन्हें काफी प्रेरित किया। वे अक्सर कहा करते थे, क्या हुआ अगर पांच साल गंवा दिए। तुम अभी भी एक अच्छे क्रिकेटर बन सकते हो। शिवम ने कहा कि तब से वह उनकी ताकत बने हुए हैं। शिवम ने बताया कि इन पांच सालों में न सिर्फ उनकी फिटनेस ने उन्हें परेशान किया, बल्कि शीर्ष की दौड़ में भी पीछे धकेल दिया. इसका परिणाम ये निकला कि शिवम कभी भी मुंबई के लिए जूनियर क्रिकेट नहीं खेल पाए।

शिवम ने कहा कि वे पहली बार मुंबई के लिए अंडर 23 टीम की ओर से मैदान पर उतरे थे.पिछले साल दिसंबर में रणजी ट्रॉफी के एक मैच में शिवम ने एक ‌ही ओवर में पांच छक्‍के लगाए थे और ऐसा उन्होंने आईपीएल नीलामी से ठीक एक दिन पहले किया, जिसका परिणाम ये निकला कि नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में खरीदा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *