IPL 2022 : मंगलवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए IPL 2022 के 39वें मैच में पहली पारी के अंत तक दो खिलाड़ियों में तू तू मै मैं हो गई। मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( RCB) और राजस्थान रॉयल्स ( RR) के बीच था। टॉस जीतकर RCB ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और विकेट गंवाते गई। इस पारी के अंत में ही दो खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गई।

IPL 2022

IPL 2022 : क्या है पूरा मामला

टीम का स्कोर काम देख राजस्थान रॉयल्स की तरफ से युवा खिलाड़ी रियान पराग ने लास्ट ओवर में पारी संभालने की ठानी। उन्हें गेंदबाजी करने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल क्रीज पर आए। लास्ट ओवर में राजस्थान की टीम को कुल 18 रन मिले। लास्ट ओवर की फर्स्ट बॉल पर कोई रन नहीं मिला, जबकि दूसरी गेंद पर चौका, तीसरी गेंद पर दो रन और चौथी गेंद पर छक्का लगा। पांचवी गेंद खाली गई और लास्ट बॉल पर फिर एक छक्का लगा रियान पराग डग आउट की तरफ बढ़ गए। इस दौरान ही पीछे से गेंदबाज हर्षल पटेल ने कुछ कहा, जिसका जवाब देने के किए रियान पराग पीछे मुड़े और खिलाड़ियों में जुबानी जंग छिड़ गई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने बीच में आकर बात को संभाला।

बता देंकि आईपीएल में रियान पराग ने दूसरा अर्धशतक बनाया, जो टीम के मुश्किल समय में रन स्कोर करने वाला निकला। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर खिलाड़ी ने अपना अर्धशतक बनाया। 29 गेंदों में अपना आईपीएल का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। वहीं 31 गेंदों की 56 रन की पारी खेली है, जिसमे तीन चौके और चार छक्के शमिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *