IPL 2022 : मुंबई इंडियंस ने अपना आखरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला। मुंबई को अपने अंतिम मैच दिल्ली के खिलाफ जीत मिली, मुंबई इंडियंस के लिए ये सीजन अच्छा नहीं गुजरा है. टीम को इस बार अंक तालिका में सबसे आखिरी स्थान मिला है. इस मैच में मुंबई के लिए IPL 2022 में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे ईशान किशन ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया, उन्होंने 48 रन की अच्छी पारी खेली. इस मैच के दौरान ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया स्टेडियम में नजर आई.

IPL 2022

IPL 2022 : अदिति की दोस्त को लेकर फैंस में काफी ज्यादा उत्सुकता

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले के दौरान ईशान किशन की गर्लफ्रेंड भी स्टेडियम में दिखाई दी. हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्तों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन ये दोनों कई बार एक साथ देखे जा चुके हैं. मैच के दौरान अदिति अपनी एक खास दोस्त के साथ नजर आई. फैंस अदिति को मुंबई का लकी चार्म बता रहे है. दूसरी तरफ अदिति की दोस्त को लेकर फैंस में काफी ज्यादा उत्सुकता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अदिति हुंडिया एक फैशन-मॉडल हैं. इसके अलावा वो 2017 के मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट भी रही हैं. साथ ही 2018 में वो सुपर नेशनल इंडिया का खिताब भी जीत चुकी है. इस मैच में अदिति के साथ उनकी फ्रेंड काशिका कपूर भी उनके साथ थी. काशिका भी एक मॉडल हैं, मैच के बाद उनकी तारीफ सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

IPL 2022 में ईशान के प्रदर्शन की बात करें तो उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है. उन्होंने इस सीजन में 14 मैचों में 418 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्ध शतक आये है.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *