IPL 2022 : इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बिल्कुल भी सही नहीं जा रहा है एक और तो उसकी टीम बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही है लगातार पांच मैच हार चुकी है।

IPL 2022 : BCCI से मिला ये झटका
वहीं दूसरी तरफ से बीसीसीआई से भी झटका मिला दरअसल पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में धीमी ओवर गति के कारण रोहित शर्मा पर ₹24 लाख का जुर्माना लगाया गया और प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर ₹6 लाख या मैच फीस का 25% जुर्माना वसूला जाएगा।
इससे पहले दिल्ली के खिलाफ हुए मैच पर भी रोहित शर्मा पर जुर्माना लगा था दिल्ली कैपिटल्स से 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था उस पर 12 लाख का जुर्माना लगा था।
इस सीजन मुंबई इंडियंस में पंड्या ब्रदर्स की कमी साफ झलक रही है उसके पास फिनिशर के लिए अच्छे खिलाड़ी नहीं है इसीलिए मुंबई सीजन में लगातार पांच मैच हार चुकी है।
चलिए आपको बताते हैं कि आखिर स्लो ओवर रेट क्या होता है :- दरअसल T20 में 1 घंटे के भीतर टीम को 14.1 और फेंकने जरूरी होते हैं तो टेस्ट में 14.2 और फेंकने होते हैं वही वनडे मुकाबलों के 50 ओवर फेंकने के लिए टीम को 3:30 घंटे का समय दिया जाता है।
वही टीम को T20 में 20 औवर फेंकने के लिए 1 घंटे और 25 मिनट का समय दिया जाता है यदि कोई टीम ऐसा नहीं करती तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है।