Cricket World : आज हम आपको कुछ क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं और उनके हमशक्ल के बारे में भी। जो हूबहू एक जैसे दिखाई देते हैं।

Cricket World : ये है वो खिलाडी

1. हर्षल गिब्स और पिटबुल :- हर्षल गिब्स दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच खेलने से पहले नेट प्रैक्टिस नहीं करते थे। 2007 में क्रिकेट विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। वे दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व कप में 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इनके हमशक्ल दिखने वाले पिटबुल रैप सिंगर है। पिटबुल ने शकीरा, एकोन, जेनिफर लोपेज़, जैनेट जैक्सन और एनरिके इग्लेसियस के साथ भी काम किया है। हालही में पिटबुल नें आईपीएल के समारोह में भी हिस्सा लिया था। बता दे हर्षल गिब्स को अचानक देखकर उन्हें पिटबुल समझना बहुत आसान है।

Cricket World

2. हेनरीक क्लासेन और मार्टिन गुप्टिल :- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच T20 सीरीज के दो मैच हो चुके हैं और दोनों ही मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं। T20 सीरीज के दूसरे मैच में हेनरीक क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका को जीत दिलाई थी। 2018 में उन्होंने भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ही टी20 में डेब्यू किया था। जब वह पहली बार खेलने आए तो लोगों को लगा कि मार्टिन गुप्टिल ही दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेल रहे हैं। लेकिन बाद में दर्शकों को नाम देकर पता चल गया कि यह कोई नया खिलाड़ी है। हैनरिक और गुप्टिल दोनों एक दूसरे के हमशक्ल है।

3. इयान और अफलेक :- 2010 में आखिरी बार इयान को न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए देखा गया था। वह एक बेहतरीन तेज गेंदबाज थे। उनके हमशक्ल बेन अफलेक हॉलीवुड फिल्मों के एक्टर और डायरेक्टर हैं। उन्होंने अपने काम के लिए कई अवार्ड जीते हैं और “गॉन गर्ल” जैसी फिल्मों से लेकर बैटमैन तक बन चुके हैं। कीवी पेसर इयान और बेन अफ्लेक की शक्ल काफ़ी हद तक समान है।

4. एलिएस्टर कुक और हेनरी कैविल :- कुक ने अपने टेस्ट करियर में कुल 161 मैच खेले है। इस दौरान उन्होंने 45.35 की औसत से कुल 12,472 रन बनाए है। उनके नाम टेस्ट मैच में 33 शतक दर्ज हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रहे कुक ने अपने पहले और आखिरी टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में कुक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। वही कुक हॉलीवुड के ऐक्टर हेनरी केविल से काफी मिलते-जुलते हैं। हालही में हेनरी सुपरमैन की भूमिका में नज़र आये थे। इसके अलावा उनकी नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘द विचर्स’ को भी काफी पसंद किया गया था।

5. इशांत शर्मा और ब्रायन रुईज :- आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर इशांत शर्मा और फुटबॉलर ब्रायन रुईज एक जैसे दिखते हैं। इशांत शर्मा भारतीय तेज गेंदबाज हैं जो अपनी खतरनाक बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं। वह सबसे लंबे भारतीय तेज गेंदबाज है। इसके साथ ही ब्रायन प्रोफेशनल फुटबॉलर है जो फुलहैम इंग्लिश क्लब के लिए खेलते है और वे कोस्टा रिका के कप्तान हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *