Cricket News : दुनिया के हर देश में क्रिकेट को लोकप्रिय माना जाता है। क्रिकेट में लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। क्रिकेट, जिसे अक्सर सज्जनों का खेल कहा जाता है वह काफी सारे विवादों से भी घिरा हुआ है। क्रिकेट के मैदान में कई ऐसी घटनाएं देखी जाती हैं जिनमें खिलाड़ी अपना संयम खो देते है और अपने ही टीम के साथी खिलाड़ी को गाली गलौज देते हैं।

वैसे तो क्रिकेट के खेल में दुर्व्यवहार, स्पॉट फिक्सिंग और छेड़छाड़ के कई मामले सामने आते रहते हैं। आपको बता दें भारतीय क्रिकेट से जुड़े ऐसे कई विवाद हैं जो आए दिन अखबार की हेडलाइन बन जाते हैं। आज हम आपको भारतीय क्रिकेट की है उन्हीं कुछ शर्मनाक हरकतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जब कोई खिलाड़ी अपनी ही टीम के खिलाड़ी को गाली गलौज करता है।

Cricket News : महेंद्र सिंह धोनी बनाम आशीष नेहरा

यह साल 2005 की गाली गलौज देने की सबसे प्रसिद्ध घटना है क्योंकि इसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। बात यह है कि 2005 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक वनडे मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आशीष नेहरा ने कुछ अपशब्द बोले थे। आपको बता दें उस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने 64 गेंदों पर 47 रन बनाए थे और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 315 रन का लक्ष्य रखा था।

पाकिस्तान टीम की तरफ से शाहिद अफरीदी 10 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी आशीष नेहरा ने स्टंप के बाहर एक गेंद फेंकी, जो शाहिद अफरीदी के बेट से टच होकर धोनी के हाथों से फिसल गई। धोनी के द्वारा कैच छूट जाने के बाद नाराज आशीष नेहरा ने उन्हें मैदान पर यह गाली गलौज देना शुरू कर दिया। बाद में आशीष नेहरा ने महेंद्र सिंह धोनी से इस दूर व्यवहार के लिए माफी मांगी।

Cricket News

Cricket News : विराट कोहली बनाम शार्दूल ठाकुर

यह बात तो हर कोई क्रिकेट फैन जनता है कि विराट कोहली कितने आक्रामक खिलाड़ी हैं। वह मैदान पर भी ज्यादा गुस्से में ही दिखते हैं। इसी के साथ बड़ी जोर शोर से मैदान पर खेलते हैं। अपनी आक्रामकता के लिए फेमस विराट कोहली कभी हार नहीं मानते। यही कारण है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जो स्लेजिंग के मामले में उस्ताद हैं, उनसे डरते है। विराट कोहली को अपने टीम के खिलाड़ियों से काफी उम्मीद रहती है लेकिन जब वह कोई छोटी मोटी गलती करते हैं तो विराट कोहली अपना आपा खो बैठते हैं।

इस साल के शुरुआत में भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली के पास थी। उनकी कप्तानी में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे T20 इंटरनेशनल मैच के दौरान, शार्दुल ठाकुर की खराब फील्डिंग के कारण विपक्षी टीम को आसानी से एक रन मिला, जिसके बाद कथित तौर पर विराट कोहली ने शार्दुल ठाकुर को कुछ अपशब्द कहे और अपनी नाराजगी व्यक्त की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *