Cricket News : दोस्तों समलैंगिकता कोई अपराध नहीं है लेकिन फिर भी अपने देश भारत में ऐसे लोगों को हीन भावना से देखा जाता है। धीरे-धीरे लोगों का समलैंगिकता के प्रति नजरिया बदलता जा रहा है और यह काफी अच्छा है। आपने भी बहुत से समलैंगिक जोड़े ऐसे देखे होंगे जिन्होंने शादी की हो।

अपने देश में तो फिर भी थोड़ा अजीब लगता है लेकिन विदेशों में समलैंगिक जोड़े काफी ज्यादा है और उन्हें अब स्वीकार किया जा रहा है। क्या आपको पता है कि क्रिकेट में भी कुछ ऐसी लैसबियन महिलाएं हैं जो कि महिलाओं से शादी कर चुकी है और कुछ के तो बच्चे भी हो चुके है। आज हम आपको उनके बारे में बताने वाले है।

Cricket News

Cricket News : ये है वो महिला खिलाडी 

1. एमी सेटरथवेट और ली ताहुहू

एमी सेटरथवेट और ली ताहुहू दोनों ही न्यूजीलैंड की तरफ से महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी है। यह दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और इस साल के शुरुआत में ही इनके एक बच्चे ने जन्म लिया है जिसकी वजह से सेटरथवेट इस साल ऑस्ट्रेलिया में हुआ t20 वर्ल्ड कप का हिस्सा भी नही बन पाई। कुछ समय पहले ही सेटरथवेट को न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी करते हुए भी देखा गया है।

2. मेगन शट और जैश होलोके

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम से संबंध रखने वाली मेगन इस समय की सबसे तेज गेंदबाज है। मेगन और होलोके करीब 8 साल से समलैंगिक संबंध बनाए हुए है। हालांकि इस समय ऑस्ट्रेलिया में यह गैरकानूनी था। लेकिन जब 2017 में ऑस्ट्रेलिया के कानून ने इसे मंजूरी दे दी तो इन दोनों ने भी अपने रिश्ते को दुनिया के सामने रख दिया।

3. लिस्नी एस्क्यू और एलेक्स ब्लैकवेल

ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी ब्लैकवेल इंग्लैंड की लिस्नी से समलैंगिक संबंध रखती है। इन दोनो ने 2015 में शादी करली थी। जब ऑस्ट्रेलिया में यह गैरकानूनी था लेकिन इंग्लैंड में नहीं। 2017 में ऑस्ट्रेलिया ने भी इसे कानूनी कर दिया। माना जाता है की ब्लैकवेल पहली ऐसी क्रिकेटर है जिसने सबको अपने समलैंगिक होने के बारे में बताया था।

4. जेन जोनासेन और सारा वेयरन

जोनासेन एक शानदार ऑलराउंडर और स्पिन गेंदबाज है। यह खिलाड़ी सारा वेयरन के साथ संबंध में है और पिछले साल ही दोनो शादी करने वाले थे। लेकिन कोरोना की वजह से ऐसा नही हो पाया। अब ये दोनो कुछ ही समय में शादी के बंधन में बंधने वाले है।

5. डैन वैक निकेर्क और मारीजैन कप्पू

ये दोनो खिलाड़ी साउथ अफ्रीका की महिला टीम से खेलती है। डैन वैक निकेर्क साउथ अफ्रीका टीम की कप्तान है तो मारीजैन कप्पू एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर। इस समय ये दोनो शादीशुदा है और एक बच्ची के पेरेंट्स भी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *